फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girls were worshipped along with Mahagauri on Ashtami

Barabanki News: अष्टमी पर महागौरी के साथ पूजी गईं कन्याएं

Sun, 06 Apr 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 06 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Girls were worshipped along with Mahagauri on Ashtami
बाराबंकी। नवरात्र की अष्टमी पर भक्तों ने देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आर्शीवाद मांगा। इस दौरान मंदिरों व घरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें दही-जलेबी तो कहीं हलवा पूड़ी का भोग लगाया गया। शहर के बड़ी देवी मंदिर, दूधेश्वर महादेव मंदिर व लाजपत नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रामचरित मानस पाठ के बाद हवन पूजन और सामूहिक कन्याभोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से पूजन के लिए कन्याओं को मंदिरों व घरों में बुलाने की होड़ दिखी। भक्तों ने कन्याओं के पैर धोकर उन्हें भोजन कराया गया और उन्हें उपहार देकर विदा किया। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। भक्तों ने व्रत रखकर महागौरी की आराधना कर आशीष मांगा। महिलाओं ने खास तौर पर माता को चुनरी व नारियल के साथ सुहाग सामग्री अर्पित की।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, मुड़कटी देवी मंदिर में मां के जयकारे गूंजते रहे। कैलाश आश्रम, बीबीपुर देवी मंदिर, सैलानी माता मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना कर मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed