{"_id":"4d64332983c97b07339749b4bf77b459","slug":"get-all-the-rejoice-king-jesus-came-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब मिल गाओ, खुशियां मनाओ, यीशू राजा आया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब मिल गाओ, खुशियां मनाओ, यीशू राजा आया...
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशू के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित क्रिसमस सेलिब्रेशन के तहत गुरुवार को सेंट एंथोनी स्कूल में गुरुवार रात पूजा हुई जिसमें देर रात तक ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशू के गीत कैरल गाए और प्रभु यीशू के बारे में बताया। दिन भर चर्चों की सजावट का कार्य चला तो शाम होते ही चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे।
बुधवार को सुबह से ही चर्च को विशेष रूप से सजाने की तैयारियां शुरू हो गईं। पौधों व पेड़ों को ग्रीन लाइट से सजाया गया। जगह-जगह झालरें लगाई गईं। शाम तक चर्च की साज-सज्जा का कार्य चला। शाम होते ही चर्च रंग-बिरंगी झालर व लाइटों से जगमगा उठे। इसके अलावा ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों को सजाने के साथ ही क्रिसमस ट्री को भी बिजली की झालरों से सजाया है।
शहर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल परिसर में प्रभु यीशू के जन्म की झांकी सजाई गई है। फादर जैराल्ड डिसूजा ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं और धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम प्रभु यीशू की गीत गाए गए। आया यीशू राजा आज जगत में आया, सब मिल गाओ खुशियां मनाओ, यीशू राजा आया... चुप है चंदा चुप हैं तारे जन्मा है जन्मा है रात की खामोशी में... आया मसीह आया, जगत में आज आया, शांति हमें लाया...आदि कैरल गीत के बाद बाइबिल पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया। यहां आए लोगों ने कैंडल जला कर शांति का आशीष मांगा।
विज्ञापन
इस मौके पर केक काटा गया तथा लोगों में वितरण किया गया। स्कूल में क्रिसमस ट्री के अलावा प्रभु यीशू के जन्म की सजाई गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर स्वप्निल वाटसन, सिस्टर एस लिली, सिस्टर स्वाती, सिस्टर रेजिना, संजय समेत ईसाई समुदाय के तमाम लोग मौजूद रहे।