{"_id":"3c0619a45bbe15821910f85fad001677","slug":"freezing-of-bank-workers-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से ठिठुरे बैंक कर्मी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से ठिठुरे बैंक कर्मी ने तोड़ा दम
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा सुढ़ियामऊ में सोमवार की सुबह बैैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों नेे बताया कि कर्मचारी की मौत ठंड लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
रामनगर थाना के ग्राम सलेमपुर निवासी रामकुमार वर्मा (50) पुत्र रघुपति सिंह एक दिन पूर्व बेटी की ससुराल जिला सीतापुर गया था। सोमवार की सुबह वह घर लौटा था। इसके बाद वह सुबह दस बजे ड्यूटी पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक सुढ़ियामऊ गया था। रामकुमार यहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। लोगों ने बताया कि सुबह दस बजे बैंक खोलने के बाद वह पानी लेेने के लिए बैंक से नीचे आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक (रामकुमार) के पिता रघुपति सिंह ने बताया कि बेटी के यहां सेे लौैटने पर उनसे ठंड लगने की बात कही थी। ठंड लगने से ही रामकुमार की मौत हुई है। परिवारीजनोें ने इसकी सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को नहीं दी है। न ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में तहसीलदार रामनगर प्रेमचन्द्र मौर्य ने बताया कि ठंड से मौत की सूचना मिली है लेकिन परिवारीजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।