{"_id":"5ff4b4498ebc3e32e557c3ce","slug":"fraud-barabanki-news-lko5583485159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के खाते से साइबर ठगों ने हजारों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के खाते से साइबर ठगों ने हजारों ठगे
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। कस्बा विशुनपुर निवासी एक शिक्षक के खाते से साइबर ठगों ने हजारों की ठगी कर ली। मोबाइल पर मेसेज आने के बाद जब शिक्षक को इसकी जानकारी हुई तो वह हतप्रभ रह गया। आननफानन में इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा विशुनपुर के निवासी सुभाष विश्वकर्मा पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। मंगलवार की देर शाम उनके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आई। सुभाष ने अज्ञात कॉल को रिसीव नहीं किया। करीब 20 मिनट बाद सुभाष के मोबाइल से 10 हजार रुपये लखनऊ के जीपीओ से कटने का मेसेज आ गया।
इसके बाद ठगों ने आधे घंटे में ही उनके खाते से दो हजार और 10 हजार की राशि सहित कुल 22 हजार रुपये उड़ा लिये। सुभाष ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित बैंक में देकर खाते को ब्लॉक करा दिया। भुक्तभोगी ने ठगी की तहरीर देवा थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।