सोशल साइट्स पर धार्मिक उन्माद फैलाने मेें चार धरे गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट्स व्हाटस एप पर बने एक ग्रुप में एक विशेष समुदाय के बारे मेें आपत्तिजनक तस्वीरें व मैसेज पोस्ट किए गए थे। हैदरगढ़ कस्बे के इस मामले में कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर कस्बे के ही चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच कर और लोगों पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
हैदरगढ़ कस्बे के कुछ युवक सोशल नेटवर्किंग साइट्स व्हाट्सएप पर आग लगाओ के नाम से एक ग्रुप बनाए थे। बीते 27 जून को इस ग्रुप में एक विशेष समुदाय के बारे में आपत्तिजनक तस्वीरें व मैसेज पोस्ट किए गए थे। यहीं नहीं इसी ग्रुप में इन तस्वीरों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई थी। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर संप्रदाय विशेष से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट होने के बाद इस मामले में कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर हैदरगढ़ कस्बा के ही रहने वाले प्रशांत यादव, अनिकेत वैश्य, आदर्श गुप्ता व अमन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में इन चारों युवकों द्वारा एक विशेष समुदाय के बारे में इस ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की बात सामने आई है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार की शाम सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल नेटवर्किंग साइट्स व्हाटस एप पर कुछ युवकों ने एक ग्रुप बना रखा था। इस ग्रुप में एक विशेष समुदाय के बारे में आपत्तिजनक तस्वीरें व मैसेज पोस्ट किए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच कर चार युवकों को पकड़ा है। अभी जांच की जा रही है कई और लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रशेखर सिंह, कोतवाल हैदरगढ़