फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four arrest

नेपाली दंपती समेत चार तस्कर गिरफ्तार, स्मैक व विदेशी मुद्रा बरामद

Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
four arrest
बाराबंकी। जिले से स्मैक व मार्फीन खरीदकर नेपाल तक सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। नेपाली दंपति समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से 730 ग्राम स्मैक, 21,254 रुपये नेपाली करेंसी समेत तमाम चीजें बरामद हुई हैं। इन तस्करों ने अपने उन साथियों के नाम भी कबूले हैं जिनसे माल खरीदते थे। यह जानकारी सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने दी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि रामनगर पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने चौकाघाट रेलवे क्रॉसिंग के पास से यह गिरफ्तारी की। टीम ने लेखगाऊ, जनपद सुर्खेत, नेपाल के निवासी विजय विक्रम शाह व उसकी पत्नी जगत कुमारी शाह तथा रामनगर थाने के लैन गांव निवासी अरमान व तुफैल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि विजय विक्रम शाह व उसकी पत्नी जगत कुमारी पूर्व में जिले के तस्कर अरमान, तुफैल व सद्दाम से मादक पदार्थ खरीदकर नेपाल ले जाकर सप्लाई करते थे। इस समय नेपाल के बागमती जेल में बंद बाराबंकी निवासी तस्कर शब्बीर व कमल शाही की शह पर इस गिरोह द्वारा बाराबंकी से मार्फीन व स्मैक खरीदकर सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 730 ग्राम स्मैक, 21254 रुपये नेपाली करेंसी, 100 रुपये दिरहम का एक नोट, 795190 भारतीय रुपये, चार एटीएम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक बाइक आदि बरामद किया गया। प्रकाश में आए तस्कर सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed