{"_id":"621fc63601bba56f801fe529","slug":"four-arrest-barabanki-news-lko6201180108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के चार आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के चार आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट के आरोपी पूर्व प्रधान के बेटे व भतीजे समेत चार आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र की अलियाबाद चौकी क्षेत्र के गुलचप्पा कला गांव का है। यहां के निवासी गुड्डू रावत को खेत से लौटते समय चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान अलीम के बेटे सलीम, अदीम व नदीम ने गुड्डू को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
गुड्डू की तहरीर पर सलीम व अदीम पर मारपीट व एससी-एसटी का केस दर्ज किया। वहीं मंगलवार की सुबह पुलिस की कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगा आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जहां मौजूद आरोपी प्रधान के भतीजे शादाब ने पुलिस के सामने ही कोटेदार हरिभजन को पीटा था। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस पांच को गिरफ्तार कर थाने लाई थी।
विज्ञापन
पहले उन्हें एसडीएम की अदालत में पेश किया गया। जहां से एसडीएम ने पूर्व प्रधान के बेटे सलीम, नदीम व भतीजे नूर आलम व शादाब को जेल भेज दिया गया जबकि पूर्व प्रधान को रिहा कर दिया गया।। एएसपी मनोज पाण्डेय ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में चार आरोपियों को जेल भज दिया गया है।