फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fog killed four people

कोहरे ने ली वृद्धा समेत चार की जान

Thu, 09 Nov 2017 11:44 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 09 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fog killed four people
बाराबंकी के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद दुर्घटना में मृत विनोद के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में वृद्घा समेत चार लोगों की मौत हो गई व एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक वृद्घा उन्नाव जिले के शैदापुर व युवक जैदपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 
विज्ञापन


उन्नाव जिले के ग्राम शैदापुर थाना भवदीय औरास निवासी शिव प्यारी (75) गुरुवार को शहर के लिप्रोसी मिशन हॉस्पिटल इलाज के लिए आई थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के देवा तिराहे पर कोहरे में सड़क पार करते समय एक वाहन ने ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतका के पुत्र जयकरन सिंह ने बताया ने कि अकेली ही मां दवा लेने घर से आई थी। घने कोहरे में वाहन दिखाई नहीं दिया जिससे हादसा हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधौली प्रतिनिधि के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी विनोद (20) पुत्र रामकुमार गुरुवार को बाइक से जैदपुर कस्बा काम पर जा रहा था। बंभौरा लोदी गांव के पास कोहरे के कारण सामने से आ रहे दुग्ध वाहन से भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट न पहने होने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच दुग्ध वाहन को चलाक लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की ओर से तहरीर मिली है, अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन व चालक का पता लगाया जा रहा है।  

उधर, रामनगर क्षेत्र में गुरुवार की रात में हाईवे पर घने कोहरे व तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। पुलिस की माने तो कार की टक्कर के बाद हुई दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से मरने वाले दोनों युवक गोंडा व बहराइच जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।  

रामनगर थाना क्षेत्र में रानीबाजार नचना के पास बृहस्पतिवार की रात करीब सवा दस बजे अलग अलग बाइकों पर सवार दो युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी। इसके चलते यह दोनों युवक आपस में जा भिड़े इस हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बहराइच हाईवे पर जाम लग गया व वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। 

हालांकि जानकरी के बाद  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू किया है। मृतकों की पहचान राज शुक्ला(35) निवासी कंथट थाना विशेषरगंज जिला बहराइच व पवन तिवारी (30) निवासी करनैलगंज गोंडा के रूप में की गई है। प्रभारी निरीक्षक लालता प्रसाद साहू ने बताया कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है। 


बड़ेल चौराहा निवासी डॉ. विकास वर्मा गुरुवार की भोर कार से हैदरगढ़ कजा रहे थे। नेवली चौराहे के निकट घने कोहरे के कारण कार सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने बड़ेल चौराहे पर संचालित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed