फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flood

उफनाई सरयू, गांवों में घुसा पानी

Tue, 07 Jul 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
flood
बाराबंकी। नेपाल से पानी छोड़े जाने के चलते उफनाई सरयू नदी कई गांवों के लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। सरयू का पानी एक दर्जन गांवों में घुस गया है। 40 गावों के किनारे पहुंचने से तराई के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। नदी का जलस्तर एक सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे सरयू की धारा खतरे के निशान से 45 सेमी. ऊपर पहुंच गई। हालात को देखते हुए एसडीएम सिरौलीगौसपुर कई गांवों को जायजा लिया। कहारनपुरवा गांव के लोगों को बंधे पर पहुंचाया गया। राजस्व कर्मियों को बाढ़ प्रभावित इलाके पर नजर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के अनुसार सरयू का पानी मंगलवार को खतरे के निशान से 45 सेमी. ऊपर पहुंच गया। कोटवाधाम इलाके के सनावा, कहारनपुरवा, बधौलीपुरवा, सरायं सुरजन, टपेरा, कोठीडीहा, सिरौलीगुंग, भैरवकोल, परसा, तेलवारी, इटहुआ व भयकपुरवा गांवों में पानी पहुंच जाने से यहां लोगों ने सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन शुरु कर दिया है। गांवों के रास्ते पानी में डूब जाने से ग्रामीण ट्रैक्टर और नावों से बंधे पर पहुंच रहे हैं। उधर सूरतगंज क्षेत्र के कोरियनपुरवा, तपेसिपाह, सिसौंडा, मल्लाहनपुरवा, लहडरा, दुर्गापुर, नामेपुर सिरौली, हेतमापुर, कंचनापुर समेत करीब 40 गांवों के निकट पानी पहुंच गया है। इससे तराई के लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ में करीब दौ सौ बीघा मेंथा की फसल डूब गई है। गन्ने के खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

इन हालात की जानकारी मिलने पर सिरौलीगौसपुर के एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान पानी से घिर गांवों के निवासियों को नावों के माध्यम से सुरिक्षत स्थानों और बंधे पर पहुंचाने का काम शुरू कराया है। बाढ़ पीड़ित 28 लोगों का तिरपाल उपलब्ध कराया गया। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों में 128 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की है। उधर स्पर (बांध) निर्माण का काम बाढ़ के चलते ठप हो गया है। अब तक कराए गए कार्य पर बाढ़ ने पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed