{"_id":"5f0215f08ebc3e42dc3a4648","slug":"flood-barabanki-news-lko5293449190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान को देखते हुए खाली कराया कहारनपुरवा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान को देखते हुए खाली कराया कहारनपुरवा गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सरयू नदी के जलस्तर के साथ कटान का खतरा बढ़ने पर प्रशासन ने घरों को खाली कराना शुरू कर दिया। रविवार को कहारनपुरवा गांव के 14 परिवारों ने अपना घर खाली करके परिषदीय विद्यालय सनावा में डेरा डाला है। सरयू के किनारे पर बसे आधा दर्जन गांव अभी भी नदी के निशाने पर हैं।
जिलाधिकारी ने क्षेत्र का दौरा कर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को नदी किनारे के गांव को खाली कराकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए थे। रविवार को कहारनपुरवा गांव के बुद्ध, राम अवतार, कमलेश, राज कुमार, राजेंद्र, बेचू, बल्दी, सालिगराम, पूर्णवासी, शांति, मंगाला आदि ने घर खाली कर स्कूल में शरण ली है। ग्रामीणों ने बताया कि जलशक्ति मंत्री के दौरे के वक्त उनसे गांव को बचाने की गुहार लगाई थी लेकिन सभी को अपना घर छोड़ना पड़ा है। तहसीलदार अखिलेश सिंह ने बताया है कि कहारनपुरवा गांव के 14 परिवारों को सनावा के स्कूल में ठहराया गया है अभी किसी के घर कटान में नहीं गए हैं। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को निकाला गया है।
उधर सरयू का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचने लगा है। एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के मुताबिक नदी का पानी अभी खतरे के निशान से 25 सेमी. नीचे बह रहा है। पानी लगातार बढ़ रहा है। इससे खतरा बना हुआ है। वहीं कोरियनपुरवा तपेसिपाह के निकट कटान रोकने को लेकर चल रहा कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। इससे गांव पर भी खतरा मंडराने लगा है।