फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five dead, two seriously injured due to high speed accident

Barabanki News: तेज रफ्तार के कहर से पांच की मौत, दो गंभीर

Thu, 03 Jul 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 03 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five dead, two seriously injured due to high speed accident
बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। देवा रोड स्थित बस स्टेशन के पास हुए हादसे में एक ट्रक ने बस से उतरे यात्री को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त लखनऊ के आलमबाग निवासी हरिशंकर तिवारी (84) के रूप में हुई है। चार अन्य हादसे लोनी कटरा, कोठी, इब्राहिमपुर व मोहम्मदपुर गांव के पास हुई। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहर के देवा रोड स्थित बस स्टेशन के पास बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में 84 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। बस में सवार बुजुर्ग उतरकर जैसे ही बगल की सड़क पर आया, उसी दौरान देवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। घबराया चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। हादसे से मची अफरा तफरी के कारण करीब घंटे भर तक यातायात बाधित बना रहा।
विज्ञापन

मृतक के पास से मिले बैग और मोबाइल के आधार पर उनकी शिनाख्त आलमबाग पवनपुरी कॉलोनी निवासी हरिशंकर तिवारी (84) के रूप में हुई। इनका एक मकान बाराबंकी शहर में राजकमल रोड पर है। वह किराएदारों से पैसा लेने आए थे। हादसे की के बाद बाराबंकी पहुंचे चचेरे भाई विजय कुमार ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां सुबह चार बजे जसकापुर गांव के चालक चन्द्रसेन (21), ककरी गांव के चंदर (42) व तेजवापुर के विजय (45) के साथ लखनऊ में ईंट उतार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भट्ठे पर वापस लौट रहे थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलपुर चौराहे के पास मजदूर चंदर को उतारने के लिए ट्रैक्टर जैसे ही रुका पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली दो टुकड़ों में बंट गई। तेज रफ्तार कंटेनर भी आगे जाकर खड्ड में पलट गया।



हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान इनमें से चंदर की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय मौर्या ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

उधर, कोठी थाने के इब्राहिमाबाद गांव निवासी बुजुर्ग सुमक (65) को भानमऊ के पास डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात बुजुर्ग की मौत हो गई।

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रायबरेली जिले के बछरांवा क्षेत्र के अधौरा ताला गांव निवासी अनुपम (35) सतरिख क्षेत्र में भिटाैली गांव के पास स्थित पार्वती ईंट भट्ठे पर मुंशी था। पुलिस के अनुसार बुधवार को ईट के पैसे की वसूली कर लखनऊ से वापस आ रहे थे। इस दौरान सतरिख-चिनहट पर इब्राहिमपुर गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार। हादसे में मौके पर ही अनुपम की मौत हो गई। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
टिकैतनगर के भवानीगंज निवासी रामकुमार की पत्नी रामकुमारी (65) शाम करीब चार बजे रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में भैरवनाथ मंदिर के मेले से लौट रही थी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मोहम्मदपुर गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हाे गई। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर हुई मगर उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed