{"_id":"daed670c5851af08ce261d1101c80806","slug":"fireworks-exploded-in-the-house-one-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट से टीनशेड उड़ गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पटाखे के विस्फोट से लगी आग से घर में रखा सामान जल गया।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज कस्बे के मोहल्ला ठठेरी निवासी अय्यूब पुत्र मुन्ना के घर में सोमवार की शाम पटाखा बनाए जा रहे थे। तभी अचानक विस्फोट हो गया जिससे घर में रखी टीनशेड उड़ गई। इस घटना में मुन्ना घायल हो गया जबकि विस्फोट से लगी आग की चपेट में आकर घर में आग लग गई। इसके घर का सामान जल गया।
सूरतगंज चौकी प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि घर में कुछ बच्चे पटाखा लेकर आए थे जिसके चलते पटाखा दगने से टीनशेड को नुकसान हुआ है।