{"_id":"620ea637d11c5328f91384d9","slug":"fire-in-crop-barabanki-news-lko618286220","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम की फसल जली, 30 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशरूम की फसल जली, 30 लाख का नुकसान
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र के अंगदपुर गांव के बाहर मशरूम के खेत में लगी आग से लाखों की फसल जल गई। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग के किनारे अंगदपुर गांव के निकट राकेश कुमार यादव और विजय सिंह वर्मा 10 बीघे खेत में मशरूम की खेती कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक राकेश की मशरूम की फसल लगाने के लिए बनाए गए छप्पर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन केंद्र को दी गई। थोड़ी देर बाद अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग तो बुझाई लेकिन तब तक दोनों लोगों की करीब 10 बीघे क्षेत्रफल में मशरूम की फसल लगाने के लिए लगे छप्पर जल गए। पीड़ितों के मुताबिक, करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
राकेश यादव व विजय सिंह अपने जले हुए मशरूम के खेतों को देखकर रो पड़े। बोले कि कर्ज लेकर तथा महिलाओं के जेवर आदि गिरवी रखकर मशरूम की खेती की थी। आग से सब कुछ जल गया। अब कर्जा कैसे अदा करेंगे। पीड़ित ने आग लगने का कारण पता लगाने के लिए पुलिस से मदद की मांग की है। (संवाद)