फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fire

मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट में लगी आग, मचा हड़कंप

Sun, 19 Jun 2022 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
fire
कोटवाधाम (बाराबंकी)। मॉकड्रिल के दौरान संयुक्त चिकित्सालय में लगे ऑक्सीजन प्लांट में आग लग गई। प्लांट से धुआं उठता देख अस्पताल में हड़कंप मच गया आननफानन इसकी सूचना फायर कर्मियों को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर ऑक्सीजन प्लांट में लगा सर्वो स्टेब्लाइजर जलकर पूरी तरह से राख हो गया।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिरौलीगौसपुर स्थित सौ बेड के संयुक्त चिकित्सालय को एल-वन अस्पताल बनाया गया है। शनिवार का विशेष सचिव स्वास्थ्य मन्नान अख्तर की मौजूदगी में यहां पर मॉकड्रिल किया गया था। अस्पताल के सभी चिकित्सक और कर्मचारी इसी की तैयारियों में लगे हुए थे कि अचानक ऑक्सीजन प्लांट से तेज धुआं उठने लगा।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग लपटें निकलने लगीं। आग लगने के बाद प्लांट के अंदर जोर से धमाका हुआ। इससे पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। आननफानन इसकी सूचना फायर कर्मियों को देते हुए मॉकड्रिल में लगे कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता ने बताया कि शॉर्टसर्किट से ऑक्सीजन प्लांट में आग लगी है जिस पर काबू पा लिया गया। यहां पर लगा एक सर्वो स्टेब्लाइजर पूरी तरह से जल गया है इससे कुछ तकनीकी दिक्कतें आयी हैं जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन के पास 46 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed