{"_id":"611c03bb8ebc3e2200367f8e","slug":"fir-lodge-against-three-barabanki-news-lko591696023","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। एक दिन पहले मनोरोगी युवक की मौत के मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा निवासी अशोक बीते 15 अगस्त की शाम से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नही चला। सोमवार की सुबह परिजनों को घर से कुछ दूरी पर स्थित रामबरन के घर के पीछे अशोक के पड़े होने की सूचना मिली।
इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर घर चले आए। मृतक के भाई का आरोप है कि जब वह युवक को लेकर आए तो उसके दाहिने हाथ-पैर व पीठ पर चोट के निशान थे। घर पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की शाम को ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
भाई अमर सिंह ने गांव के ही तीन लोगों बहादुर यादव, सुमित व अंकित पर लाठी-डंडों व रॉड से पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि केस दर्जकर जांच की जा रही है।