फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fertilizer

समितियों पर खाद की मारामारी, किसान परेशान

Fri, 12 Nov 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
fertilizer
बाराबंकी। पीसीएफ गोदाम से डीएम डॉ. आदर्श सिंह के खाद का वितरण कराने के बाद अधिकांश समितियों पर बृहस्पतिवार को भी खाद नहीं पहुंची। ऐसे में पूरे दिन इंतजार करने के बाद किसान निराश होकर घर लौट गए। वहीं जहां खाद पहुंची भी लंबी कतारें लगीं होने के कारण देर शाम तक समाप्त होने की ओर थी। आखिर समितियों पर खाद को लेकर मारामारी क्यों न मचे। एक तो भरोसेमंद कंपनी की खाद और उसकी कीमत भी तीन सौ रुपये कम होने से समितियों की ओर बढ़े किसानों के दबाव को लेकर यह स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

जिले में खाद को लेकर मचा हाहाकार डीएम की सख्ती के बाद सुबह से लेकर शाम तक फील्ड में रहकर कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारी दूर नहीं कर पा रहे है। यह हाल तब है जब जिले में लक्ष्य के अनुरूप खाद भी उपलब्ध है। इसका सबसे मुख्य कारण समितियों पर मिलने वाली खाद की कम कीमत है।
विज्ञापन

ऐसे में किसान तीन सौ रुपये प्रति बोरी का फायदा व नामचीन कंपनी की खाद को लेकर समितियों से ही खाद लेने की होड़ लगा बैठे हैं। किसानों की शिकायतों को लेकर डीएम ने बुधवार को भले ही खड़े होकर खाद का वितरण कराया हो। मगर, बृहस्पतिवार को सेमरावा, पेचरूआ, लक्ष्मनपुर, मसौली, बड़ागांव व बुड़वल समिति पर खाद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पूरे दिन किसान खाद का इंतजार करते रहे। मगर, खाद न पहुंचने पर निराश होकर लौट गए। जबकि बिबियापुर फिरोजाबाद व नहरवल साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को जहां ताला लटकता रहा। वहीं साधन सहकारी समिति रामनगर, कोठी व देवा रोड स्थित पीसीएफ के चंदौली गोदाम में खाद को लेकर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिसको लेकर पुलिस का सहयोग लेना पड़ा।
उर्वरक बिक्री केंद्र का कृषि मंत्री ने जाना हाल, किसान से पूछा रेट
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ स्थित दो उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। रामकुमार राम मिलन व अग्रवाल ट्रेडर्स हैदरगढ़ के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने खाद मिलने व वितरण मूल्य को जाना। जिस पर विक्रेता ने पुराने दर पर मिलने व किसानों को बेचने की बात बताई।
इसके बाद खाद लेने आए किसान से भी मंत्री ने बात की तो उसने भी निर्धारित मूल्य पर खाद मिलने की बात बताई। कृषि मंत्री ने हैदरगढ़ में सहकारिता के उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक न होने पर उप कृषि निदेशक को तत्काल पीसीएफ गोदाम से उर्वरक भेजवाने के निर्देश दिए। वहीं उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर व जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने फतेहपुर व रामनगर तहसील के सहकारी व निजी क्षेत्र के 12 उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में साधन सहकारी समिति गुरसेल में एनपीके का वितरण होता मिला। वहीं कुंवर खाद भंडार झंझरा, संकट मोचन ट्रेडर्स, महेंद्र सिंह खाद भंडार सूरतगंज में किसानों को खाद की बिक्री होते मिली। इस दौरान किसानों को जोत व उनकी उपलब्धता के अनुसार खाद वितरण का निर्देश दुकानदारों को दिया।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 3409 मीट्रिक टन डीएपी, 3336 मीट्रिक टन एनपीके और 665 मीट्रिक टन एमओपी उपलब्ध है। इसके अलावा नवरत्ना डीएपी व एनपीके की रैक मिली है। जिसका वितरण विक्रेताओं को किया जा रहा है। इसके बावजूद अगर किसानों को अधिक दर पर कोई दुकानदार बेचता मिलता है तो वह शिकायत करे। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed