फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   family planning

परिवार नियोजन में पुरुषों से काफी आगे हैं आधी आबादी

Wed, 01 Jun 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
family planning
बाराबंकी। बेतहाशा बढ़ रही आबादी पर नियंत्रण लगाने में आधी आबादी पुरुषों से कई गुना आगे है। यहां पर भी महिलाएं पुरुषों को पीछे छोड़ सबसे आगे नजर आ रही हैं। परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए सीएचसी पर शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए नोडल अधिकारी समेत सभी सीएचसी अधीक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं। विभाग पिछले साल के लक्ष्य को दोहराने की कोशिश में लगा है और इस कार्य में आशा और एएनएम का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

आधी आबादी ने परिवार नियोजन के तरीके अपनाकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। शासन ने गत वर्ष परिवार नियोजन का लक्ष्य पांच हजार रखा था जिसके सापेक्ष 4604 महिलाओं ने नसबंदी कराई थी, जबकि 35 पुरुष भी आगे आए थे।
विज्ञापन

शासन ने इस वर्ष भी पांच हजार का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यक्रम को तेजी से संचालित करने के लिए कहा है। इसको लेकर विभाग ने पूरी कार्ययोजना बनाई है। प्रत्येक सीएचसी पर इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे और महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतहाशा बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण कैसे लगाया जाए इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसकी शुरूआत विभाग संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर से माह के पहले सप्ताह में होने जा रही है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन के साथ ही सीएचसी अधीक्षक सिरौलीगौसपुर को भी सीएमओ स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। देखा जाए तो जिले की आबादी करीब 36 लाख पहुंच गई है। जिले की लगातार बढ़ रही जनसंख्या को देखते हुए ही विभाग ने इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं।
ये भी अपनाए जा रहे तरीके
जनसंख्या नियंत्रण के लिए इस वर्ष प्रसव पश्चात करीब 10211 महिलाओं ने इंट्रा यूटराइन डिवाइस का प्रयोग किया। इसके अलावा 15750 महिलाओं ने इंट्रा यूटराइन डिवाइस का प्रयोग किया। इसके अलावा 9447 महिलाओं ने तिमाही लगने वाले अंतरा इंजेक्शन का प्रयोग किया। इसके अलावा परिवार नियोजन के लिए ओरल पिल्स, कंडोम समेत कई प्रकार के उपाय प्रयोग में लाए जा रहे हैं।

शासन ने परिवार नियोजन का लक्ष्य पांच हजार निर्धारित किया है। इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। महिलाओं के साथ ही पुरुषों में जागरूकता लाने के लिए प्रत्येक सीएचसी पर शिविर लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत माह के पहले सप्ताह में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर से की जा रही है।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed