{"_id":"67acf71b59a3c34e3d0c61d5","slug":"false-ceiling-installed-in-incomplete-roof-pillars-found-crooked-barabanki-news-c-315-1-brp1006-133244-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अधूरी छत में लगा दी फाल सीलिंग, टेढ़े मिले पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अधूरी छत में लगा दी फाल सीलिंग, टेढ़े मिले पिलर
Thu, 13 Feb 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसिडको) के अध्यक्ष वाईपी सिंह ने बुधवार को जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। रामसनेही घाट में निर्माणाधीन बस स्टेशन में अनियमितता देख नाराजगी जताई। तीरगांव में हाॅस्टल निर्माण में मानकों की अनदेखी मिलने पर मौजूद जेई को फटकार लगाने के साथ ही फर्म को काली सूची में डालने की चेतावनी भी दी।
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में विकास कार्यों की समीक्षा के बाद यूपीसिडको के अध्यक्ष वाईपी सिंह रामसनेही घाट पहुंचे। यहां निर्माणाधीन बस स्टेशन में छत का निर्माण अधूरा होने के बावजूद फॉल सीलिंग लगी मिली। इसके अलावा भवन निर्माण के बाद आवश्यक पानी का छिड़काव भी नहीं किया गया था, जिससे बजरिया उखड़ती हुई मिली। इस पर अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद ठेकेदार और जेई संतोष कुमार को कड़ी फटकार लगाते चेताया कि अगर एक सप्ताह में काम में सुधार नहीं हुआ, तो फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
हरख ब्लॉक के तीरगांव में छात्रों के लिए निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। यहां भी खिड़कियां, पिलर और दरवाजे टेढ़े मिले, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।