{"_id":"64e90181782bfb5a2c049017","slug":"fake-hospital-and-diagnostic-center-sealed-barabanki-news-c-315-1-slko1012-3338-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फर्जी अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फर्जी अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर सील
Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज/हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नोडल अधिकारी चिकित्सा एवं पंजीयन ने शुक्रवार को टीम के साथ त्रिवेदीगंज क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। जांच के दौरान संचालक पंजीयन संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। इस पर टीम ने फर्जी तरीके से संचालित किए जा रहे अस्पताल को सील करा दिया है। वहीं खामियां मिलने पर एक अन्य अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
नोडल अधिकारी एसडीएम डॉ. राजीव दीक्षित ने एसडीएम डॉ. एन कमाल के साथ त्रिवेदीगंज के मुबारकपुर में संचालित अमन के अस्पताल पर छापा मारा। जांच के दौरान संचालक काेई अभिलेख नहीं दिखा सका। वहीं टीम ने त्रिवेदीगंज अस्पताल के सामने संचालित डीबीएस डायग्नोस्टिक सेंटर की भी जांच की। इसके संचालक भी पंजीकरण संबंधी कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कराते हुए संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके अलावा टीम ने त्रिवेदीगंज के निकट संचालित नव ज्योति अस्पताल की जांच की। नोडल अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कई खामियां मिली हैं, जिस पर संचालक को अभिलेखों के साथ कार्यालय पर तलब किया गया है।