{"_id":"62b4ac432be0bd2af4328b68","slug":"fada-raid-barabanki-news-lko6365412132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया पाए जाने पर नष्ट कराया 300 लीटर दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया पाए जाने पर नष्ट कराया 300 लीटर दूध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी (बाराबंकी)। एफएसडीए की सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत घटिया पाए जाने पर 300 लीटर दूध नष्ट कराया गया। इसके अलावा दूध के 15 नमूने भरकर जांच के लिए भेज गए।
सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह ने बताया कि पुलिस बल के साथ बृृहस्पतिवार को कुर्सी क्षेत्र में मिलावटी व घटिया दूध के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन सौ लीटर घटिया दूध पाए जाने पर उसे नष्ट कराया गया। बताया कि कुछ लोग टीम को देख दूध से भरे कंटेनर लावारिस छोड़कर भाग गए थे।
इस दौरान कुर्सी क्षेत्र के रहने वाले सैफुल, फुरकान, हबीब, प्रेम कुमार, मतीन, बब्लू, अमन यादव, जहीर, परशुराम, रामरतन, हसीब, चेतराम, रामप्रकाश, रेहान, इस्लाम समेत 15 लोगों से मिश्रित दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान टीम की कार्रवाई देख जहां कई लोग दूध से भरे कंटेनर छोड़ भाग गए वहीं दूध बेचने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
इस दौरान बिना पंजीकरण पाए जाने पर जानिद, रिंकू यादव, हबीब, सुपैल, अखलद का चालान काटा गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार, अनिल पाल, कंचनलता तिवारी, एसडीए तिवारी, ओंकारनाथ यादव, प्रिया त्रिपाठी, राकेश सिंह, अंबादत्त पंत मौजूद रहे।