फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   extortion threat on the name of terrorist masood azhar.

आतंकी सरगना मसूद अजहर के नाम पर मांगी 15 लाख की रंगदारी, दी बम से उड़ाने की धमकी

Sat, 14 Sep 2019 11:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
extortion threat on the name of terrorist masood azhar.
जांच करते पुलिस व एटीएस के लोग। - फोटो : amar ujala

15 लाख रुपये की रंगदारी के लिए एक स्कूल प्रबंधक को पत्र के जरिए धमकी दी गई है। रंगदारी न देने पर स्कूल को बम से उड़ाने की बात भी पत्र में लिखी है। पाकिस्तानी आतंकी सरगना मसूद अजहर के नाम से धमकी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस भी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने डाग स्क्वायड से परिसर की जांच कराने के साथ स्कूल प्रबंधक से बात की लेकिन धमकी देने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


यह धमकी सतरिख क्षेत्र के जैदपुर मार्ग पर भनौली स्थित वीर सावरकर एजुकेशनल एकेडमी नामक स्कूल के प्रबंधक सुभाष चंद्र यादव को दी गई है। पुलिस के मुताबिक प्रबंधक के कार्यालय के बाहर शुक्रवार को एक लिफाफा चस्पा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफाफा खोलने पर उसमें रंगदारी न देने पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला। प्रबंधक ने कर्मचारियों को पत्र के बारे में बताया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। कई बच्चे तो धमकी की जानकारी के बाद घर चले गए।

इसकी सूचना पर पहुंची पीआरबी के पुलिस कर्मियों ने आतंकी सरगना मसूद अजहर के नाम से दी गई धमकी वाले पत्र को पढ़कर सतरिख व जैदपुर पुलिस को बताया। डाग स्क्वायड के साथ सीओ सिटी स्कूल पहुंचे। कुछ ही देर में एटीएस भी जांच करने पहुंच गई।

दो हजार के नोट में मांगी थी रंगदारी की रकम

प्रबंधक सुभाष को संबोधित पत्र में 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी की रकम दो हजार रुपये के नोटों में कार से 16 सितंबर की शाम सात बजे इंदिरा नहर पर पहुंचाने की बात कही गई थी। ऐसा न करने पर स्कूल को बम से उड़ाने का रिमोर्ट हाथ में होने की बात भी लिखी थी।

स्थानीय पुलिस, डाग स्क्वायड, खुफिया विभाग व एटीएस की टीम ने स्कूल का चप्पा-चप्पा खंगाला मगर, कोई अप्रिय वस्तु नहीं मिली। करीब चार घंटे तक पुलिस टीम ने स्कूल प्रबंधक से बात की।

मामले पर एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार का कहना है कि निजी स्कूल के प्रबंधक को रंगदारी के लिए धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है। पत्र में 15 लाख रुपये नहीं देने पर स्कूल को बम से उड़ाने की बात लिखी है। अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा सतरिख थाने में दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed