{"_id":"6a849c7484209b10620e2320","slug":"explanation-sought-after-flaws-were-found-during-inspection-barabanki-news-c-315-1-brb1038-177297-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: निरीक्षण में खामियां मिलने पर स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: निरीक्षण में खामियां मिलने पर स्पष्टीकरण तलब
Tue, 18 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन, सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बीएसए नवीन कुमार पाठक ने मसौली और बनीकोडर ब्लॉक के विद्यालयों तथा एफएलएन/एफएलएम प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता और छात्रावास व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया।
मसौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केशरीपुर में निर्धारित मीनू के अनुसार एमडीएम न बनने पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। इसके बाद बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बनीकोडर का निरीक्षण किया, जहां बीडीओ बनीकोडर ने परिसर में रास्ते की इंटरलॉकिंग, सॉकपिट व नाली निर्माण कराने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर उनकी कॉपियां जांची और पढ़ाई का स्तर परखा।
किचन में गंदगी देख एसडीएम ने लगाई फटकार
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने क्षेत्र के पांच विद्यालयों की जमीनी हकीकत परखी। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में रसोईघर के आसपास गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सिरौलीगौसपुर कंपोजिट विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कोटवाधाम में गैरहाजिर शिक्षक विभागीय प्रशिक्षण में पाए गए, शिक्षक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।