{"_id":"03947fc25c49dc14ba7420c4fe87b5be","slug":"enhanced-melting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी गलन से कांपे लोग अलाव का लिया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी गलन से कांपे लोग अलाव का लिया सहारा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने आम जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। रविवार को भी तेज गलन रही। जिससे लोग कांप उठे। राहत के लिए लोेगों ने अलाव का सराहा लिया। दोपहर में खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन सर्द हवा के चलते धूप भी बेअसर रही। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए या फिर अलाव के सहारे रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार की भोर से मौसम का मिजाज बदला रहा। लोग सुबह घरों में ही दुबके रहे तो बाहर निकले लोग लगन से कांप उठे। जहां-तहां लोगों ने अलाव का सहारा ठंड से बचने के लिए लिया। दोपहर में धूप तो खिली लेकिन सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभती रहीं। जिसके चलते धूप बे असर रही। लोग जहां तहां ठिठुरते रहे। शाम ढलते ही फिर से ठंडक बढ़ गई जिससे लोग घराें में दुबक गए। बाहर रहे लोग अलाव के इर्द गिर्द ही जमा रहे। रविवार को तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।