फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Elgin Bridge is desperate to touch Ghaghra

एल्गिन ब्रिज छूने को बेताब घाघरा

Wed, 20 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 20 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elgin Bridge is desperate to touch Ghaghra
एल्गिन ब्रिज छूने को बेताब घाघरा - फोटो : अमर उजाला
उफनाई घाघरा एल्गिन ब्रिज को छूने को बेताब हो रही है। पिछले 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर 17.5 सेमी तक बढ़ कर 81.5 सेमी लाल निशान से ऊपर बह रही है। जिससे गांवों में पानी लगातार भरने का सिलसिला जारी है। 25 और नए गांवों में घाघरा का पानी भर गया है।
विज्ञापन


जिससे वहां के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। अभी तक 75 गांवों में घाघरा का पानी घुस चुका है। लोग नावों से बाढ़ के पानी से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। उधर प्रशासन पुरानी नावों के भरोसे ही मझधार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की तैयारी में लगा है।
विज्ञापन


पानी का स्तर बढ़ने से तराई के हालात और बिगड़ रहे हैं। अधिकारी जलस्तर पर नजर रखने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन प्रभावितों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। वहीं बुधवार दोपहर कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा का जलस्तर काफी बढ़ा है। सुबह करीब आठ बजे घाघरा नदी का जलस्तर 106.886 मीटर दर्ज किया गया। नदी खतरे के निशान 106.070 से करीब 81.6 सेमी ऊपर बह ही थी। नदी का पानी शाम तक स्थिर रहा लेकिन तराई के क्षेत्रों में काफी दहशत का माहौल है।

तपेसिपाह व नामेपुर सिरौलीगांव में पानी और घुस गया। जिससे यहां पर पलायन शुरू हो गया। इसके अलावा बेहटा व कुडील गांव के लोग पहले से ही घर छोड़ कर ऊंचे स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया है। देवरिया गांव में भी पलायन शुरू है। यहां के गिरीश, सहजू ने बताया बताया कि घरों में पानी घुस गया है।

जिससे लोगों का पलायन हो रहा है। नामेपुर सिरौली गांव निवासी पवन कुमार बताते हैं कि गांव में लगातार पानी बढ़ रहा है। सड़क व पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे पुलिया के कटने का खतरा बढ़ रहा है। पवन का कहना है कि यदि पुलिया कट गई तो समस्या काफी गंभीर हो जाएगी। 

पुरानी नावों के सहारे मझधार से निकालने की तैयारी
विकास खंड सूरतगंज के हेतमपुर आदि क्षेत्रों में हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं। रामनगर क्षेत्र से लेखपाल पुरानी नावों को लेकर हेतमपुर की ओर गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी छह नावें पुरानी हैं। बुधवार की दोपहर इन नावों को ले जाया गया है। जबकि प्रशासन द्वारा देवरिया, बेहटा, कुडील, नामेपुर सिरौली गांव में अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं की है।

कई और गांवो में घुसा उफनाई घाघरा का पानी 
टिकैतनगर प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा का जलस्तर बढ़ने के बाद गोबरहा, तेलवारी, इटहुआपूरब, कोठरी गौरिया, सुबेदारपुरवा, कलहंतनपुरवा, अतर कुईयां, सेमरी, बसंतपुर, पत्रा, कमरडिहा, खजुरा सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों व घरों में पानी घुस गया है। इन गांवों से लोगों पलायन शुरू हो चुका है। इन प्रभावित गांवों के राममगन, अमित कुमार, पुतई महराज, कमलेश आदि ने बताया कि घरों में पानी घुस गया है।

मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। घरों से सामान समेटा जा रहा है। अभी तक प्रशासन स्तर से कोई मदद नहीं मिली है। एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी ने गांवों का दौरा किया और लेखपालों को हालत पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।  

राहत में न हो लापरवाही 
कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने बुधवार को यूपीसीबी के चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा के साथ रामनगर के बाढ़ प्रभावित ललपुरवा, मदरहा, बिझाला, बड़ागांव, माधोपुरवा, तिवारपुर आदि गांवों का दौरा किया।

उन्होंने ने ग्रामीणों से बातकर राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। गोप ने अधिकारियों से राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापवाही न करने की चेतावनी दी। कहा कि ग्रामीणों को तिरपाल, राशन आदि की कमी न हो। इस मौके पर सीओ दुर्गेश सिंह, कोतवाल राजीव सिंह भी मौजूद रहे।

बाढ़ प्रभावित कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर करें फोन
जिला प्रशासन बाराबंकी द्वारा जनपद की बाढ़ प्रभावित तहसीलों में बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। तहसील रामसनेहीघाट का कंट्रोल रूम  नम्बर 05241.255228 और उपजिलाधिकारी का 9454416146 है। तहसील सिरौलीगौसपुर का कंट्रोल रूम नम्बर 05241256166 तथा उपजिलाधिकारी का  9454416150 तथा तहसील रामनगर का कंट्रोल रूम नम्बर 05240 233375 तथा उपजिलाधिकारी का सीयूजी न 9454416149 है।

अपर जिलाधिकार हरिकेश चौरसिया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति कंट्रोल रूम अथवा जनपद स्तर पर स्थापित बाढ़ कंट्रोल रूम पर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है।


कहा कि जनपद स्तर पर बाढ़ कन्ट्रोल रूम की स्थापना पहले ही की जा चुकी है। जिसका दूरभाष नंबर 05248 226017 है। जिले स्तर पर बाढ़  कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी का सीयूजी न. 9454418886 है तथा टोल फ्री न 1077 है। बाढ़ कंट्रोल रूम के आपदा सहायक का सीयूजीन 9454416170 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed