फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity supply stopped in 150 villages due to fault

Barabanki News: फाल्ट से डेढ़ सौ गांवों में ठप रही बिजली सप्लाई

Tue, 29 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 29 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped in 150 villages due to fault
बाराबंकी। तेज हवाओं के चलते कोटवाधाम व कोटवासड़क में मुख्य सप्लाई लाइन में आई फाल्ट व तार टूटने से करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली सप्लाई घंटों ठप रही। इससे करीब सवा लाख की आबादी को गर्मी के साथ ही पेयजल के संकट की परेशानी से भी जूझ कर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट डिवीजन में कोटवाधाम और सरायदुनौली बिजली उपकेंद्र पर तेज हवा के कारण मुख्य लाइन पर भेलौना गांव के पास एक पेड़ गिर गया। इससे इंसुलेटर मुड़ जाने व सप्लाई लाइन के तार आपस में चिपक जाने से कोटवाधाम, तासीपुर, आरियामऊ, सनावा, मरौचा, समेत करीब 70 गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई। वहीं सरायदुनौली में तार टूटने से 55 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पॉवर कार्पोरेशन के कर्मचारी रात में फाल्ट ढूंढते रहे लेकिन फाल्ट का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह फाल्ट दुरुस्त होने के बाद सुबह दस बजे तक कुछ इलाके में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

रात और सुबह बिजली आपूर्ति बंद रहने से इलाके की करीब एक लाख आबादी को गर्मी के साथ ही पेयजल के लिए भी दिक्कत उठाकर परेशान होना पड़ा। घंटों बिजली गुल रहने से लोगों के मोबाइल फोन व घरों में लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। वहीं कोटवासडक में नारायनपुर गांव के पास बिजली का खंभा टूट जाने से बड़ेला, नारायनपुर, थोरथिया, भोजपुर, भवनियापुर समेत 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे 25 हजार आबादी प्रभावित रही। फाल्ट दुरुस्त होने के बाद सोमवार सुबह 11 बजे के बाद इलाके में बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। एसडीओ आरएसघाट राजवीर सिंह ने बताया कि तेज हवाओं के चलने के कारण आई फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed