फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity supply remained disrupted for five to 14 hours in 300 villages

Barabanki News: 300 गांवों में पांच से 14 घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 14 Jul 2025 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for five to 14 hours in 300 villages
बाराबंकी। देररात अचानक बदले मौसम से बिजली उपकेंद्रों और फीडरों पर तकनीकी फॉल्ट, तार टूटने, पोल गिरने और अंडरग्राउंड केबल कटने की वजह से करीब 300 से अधिक गांवों में पांच से 14 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान रहे। सिरौलीगौसपुर के डूडी फीडर की हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन होने से खजुरिया, अमरा देवी, भवानीपुर, ददरौली, राजापुर, सफीपुर, मधवापुर, कंधईपुर, तारापुर समेत 35 गांवों की बिजली बाधित रही। इससे करीब 50 हजार की आबादी सुबह 6 बजे तक अंधेरे में रही। अधिशासी अभियंता डीके यादव ने बताया लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर मसौली में 11 हजार इन में फॉल्ट से आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार को सुबह 10:45 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। उधर कुर्सी बिजली उपकेंद्र के बाबागंज फीडर से जुड़े 65 गांव में शनिवार शाम 6 बजे से लेकर रविवार शाम 4 बजे तक आपूर्ति बंद रही। सूरतगंज उपकेंद्र के रानीगंज, सूरतगंज, मोहम्मदपुर खाला, जिगनी समेत करीब 250 गांवों में शनिवार रात 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जो रविवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता शैलेंद्र यादव ने बताया आपूर्ति बहाल करार के प्रयास चल रहे हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक लगातार 10 से 12 घंटा की बिजली कटौती से उपभोक्ता से परेशान रहे।
विज्ञापन

मस्जिद की मीनार पर बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त
कोठी क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे तेज बारिश के बीच अचानक मस्जिद की मीनार पर बिजली गिर गई और मीनार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। देखरेख कर रहे साकिब अमन ने बताया कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बिजली की तेज आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed