फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity is making me cry, I have to stay awake the whole night

Barabanki News: रुला रही बिजली, करना पड़ रहा रतजगा

Thu, 12 Jun 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity is making me cry, I have to stay awake the whole night
बाराबंकी। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से बिजली की खपत 270 एमबीए से बढ़कर 337 एमबीए पहुंच गई है। लोड बढ़ने के कारण शहर से लेकर गांव तक में लोगों को लाइन फाल्ट, अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों को रात जाग कर बिताना पड़ रही है।
विज्ञापन

लोड बढ़ने के कारण कहीं एबीसी तो कहीं ट्रांसफार्मर लीड दगा दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र का रोस्टर भी गड़बड़ा गया है। शहर मेें बुधवार सुबह नाका चौराहा के पास रखे ट्रांसफार्मर की लीड जल गई। उपकेंद्र कर्मियों ने इसे बदल तो दिया लेकिन अधिक लोड के चलते बुधवार सुबह लीड फिर जल गई। इससे सुभाष नगर, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, वेदपुरम मोहल्ले की बिजली चार घंटे गुल रही। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बद्दूपुर, शाहपुर, सतना, भगोली, शैली कीरतपुर, सलेमपुर आदि करीब 40 गांव में मात्र आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

चार दिन से बिना बिजली रह रहे उपभोक्ता
जैदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के गांव लासोरवा में 16 केवी का ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व अचानक फुंक गया था। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़़ रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। एसडीओ संदीप सिंह का कहना है कि 16 केवी का ट्रांसफार्मर स्टोर रूम में नहीं था। नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिन बिजली कटी रात
निंदूरा क्षेत्र के दो फीडर बाबागंज रीवा सीवा बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति 10 घंटा बंद रही इससे मिर्जापुर, पक्रियापुर, मोहनपुर, दौलतपुर, खरिहानी समेत करीब 150 गांवों की एक लाख आबादी को रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी। जेई विकास शुक्ला ने बताया कि चकिया गांव में तार टूटने से परेशानी हुई थी। कस्बा हैदरगढ़ में केबल जलने से कोठी वार्ड की बिजली 17 घंटा बाधित रही। वहीं हैदरगढ़ ग्रामीण उपकेंद्र के मंझार फीडर से जुड़े सौ से अधिक गांव लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed