{"_id":"66c7c5b0e4ac8503e707c224","slug":"electricity-failure-in-40-villages-due-to-fault-in-feeder-barabanki-news-c-315-1-brp1005-123068-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फीडर में खराबी से 40 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फीडर में खराबी से 40 गांवों की बिजली गुल
Fri, 23 Aug 2024 04:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र के एक फीडर में आई खराबी से करीब 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान करीब 50 हजार की आबादी को परेशानी उठाना पड़ी।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मसौली बिजली उपकेंद्र के जकारिया फीडर की वीसीबी अचानक खराब हो गई। इससे जुड़े करीब 40 गांवाें की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ। करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इस बीच करीब 50 हजार आबादी गर्मी व उमस से परेशान रही। जेई लालजी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। दोपहर बाद तीन बजे बिजली आपूर्ति शरू करा दी गई है।
बिजली चोरी में तीन के खिलाफ केस
कोटवाधाम (बाराबंकी)। पावर कार्पोरेशन ने क्षेत्र के सरायरज्जन गांव में बुधवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग टीम कोे देख गांव में हड़कंप मच गया। टीम ने उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की जांच की। इस दौरान तीन उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए। लंबे समय से बिजली बिल न जमा करने वाले 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि बिजली चोरी करने पर तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम में मनीष कुमार, संदीप कुमार, विनोद, वीरेंद्र पंकज आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
। (संवाद)