{"_id":"6ade6b06c7264d5ab3009240","slug":"electricity-department-to-hold-camps-for-recovery-of-outstanding-dues-barabanki-news-c-315-1-brb1042-182696-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बकाया वसूली के लिए शिविर लगाएगा बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बकाया वसूली के लिए शिविर लगाएगा बिजली विभाग
Mon, 26 Oct 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली विभाग अब बिल भी नहीं वसूल पा रहा है। त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत वितरण निगम ने राजस्व वसूली की रूपरेखा तैयार की है। इस माह अब तक 45 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।
इसमें 20 करोड़ रुपये शहरी क्षेत्र से मिले हैं। बावजूद इसके करीब 1.50 लाख पंजीकृत बिजली उपभोक्ताओं में से आधे ने ही बकाया बिल जमा किया है। शेष बकायेदारों से भुगतान कराने के लिए विभाग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बिजली उपकेंद्रों पर छह दिवसीय विशेष शिविर लगाएगा।
अधिशासी अभियंता डॉ. घनश्याम त्रिपाठी के मुताबिक, विभाग के राजस्व वसूली अभियान में अब तक 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया है। इससे विभाग को राजस्व जुटाने में मदद मिली है। साथ ही लाइन लॉस कम करने में भी सहयोग मिला है। त्योहारों के दौरान बिजली की मांग और आपूर्ति व्यवस्था को देखते हुए बकाया वसूली पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बिल से लेकर मीटर तक की समस्याओं का होगा समाधान
विशेष शिविरों में उपभोक्ता बकाया बिल जमा करने के साथ गलत बिलों में संशोधन करा सकेंगे। नाम परिवर्तन और मीटर संबंधी शिकायतों का भी निस्तारण किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। विभाग का जोर बकाया भुगतान कराने के साथ उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर करने पर भी है।
अधिशासी अभियंता ने बकायेदारों से समय पर बिल जमा करने की अपील की है। उनका कहना है कि राजस्व वसूली में तेजी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।