{"_id":"6217e0b27d974d571b1f3621","slug":"election-barabanki-news-lko6192879119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज थम जाएगा प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज थम जाएगा प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनावों को लेकर हो रहा चुनाव प्रचार शुक्रवार की शाम 6 बजे थम जाएगा। इसी के साथ मतदान को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इस बार जिले की 6 विधानसभा सीटों पर 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें आधा दर्जन निर्दलीय उम्मीदवार हैं। चुनाव में तीन पूर्व मंत्रियों व पांच विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर है। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रशासन ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद यदि कोई प्रत्याशी चुनाव प्रचार करता पाया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
इस बार जिले में तीन पूर्व मंत्रियों के साथ पांच मौजूदा विधायक व दो पूर्व विधायक चुनाव मैदान में हैं। पूर्व मंत्रियों के क्षेत्र इस बार बदले हैं। इनमें पूर्व मंत्री राकेश वर्मा कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से, पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई रामनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
इसी प्रकार दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा, रामनगर विधायक शरद अवस्थी, कुर्सी विधायक साकेंद्र वर्मा, जैदपुर विधायक गौरव रावत, बाराबंकी सदर विधायक सुरेश यादव भी चुनावी मैदान में हैं। दो पूर्व विधायकों में कुर्सी से मीता गौतम व हैदरगढ़ सीट से राममगन रावत भी चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। शाम 6 बजे के बाद यदि कोई प्रत्याशी जनसभा, रोड शो, जुलूस आदि का आयोजन करेगा तो उस पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया जाएगा।