{"_id":"61f444ef66ef25751d42eed6","slug":"election-barabanki-news-lko615404920","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होगा नामांकन, बैरिकेडिंग शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होगा नामांकन, बैरिकेडिंग शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर एक फरवरी से शुरू हो रहा नामांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। इसे लेकर नवाबगंज तहसील परिसर को बनाए गए नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग के साथ न्यायालय कक्षों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ड्यूटी में तैनात किए गए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी अपने-अपने आवंटित विधानसभा कक्षों में पहुंचकर तैयारियों की स्थिति देख रहे हैं।
पांचवें चरण में 27 फरवरी को छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। इससे पहले एक से आठ फरवरी के बीच होने वाले नामांकन के लिए नवाबगंज तहसील को नामांकन स्थल बनाया गया है। विधानसभा वार नामांकन कक्षों का निर्धारण किया गया है।
जिसमें न्यायालय नायब तहसीलदार देवा कक्ष संख्या 11 में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। वहीं न्यायालय एसडीएम न्यायिक नवाबगंज कक्षा संख्या सात में विधानसभा क्षेत्र रामनगर, न्यायालय एसडीम नवाबगंज कक्ष संख्या दो में विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी, न्यायालय तहसीलदार नवाबगंज कक्ष संख्या 18 में विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी प्रकार न्यायालय तहसीलदार न्यायिक कक्ष संख्या आठ में विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद और न्यायालय नायब तहसीलदार सफेदाबाद के कक्ष संख्या 10 में विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की व्यवस्था की गई है। इन सभी कक्षों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
वहीं नामांकन स्थल के मुख्य गेट से लेकर कलेक्ट्रेट के चारों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है। बैरिकेडिंग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं नामांकन को लेकर विधानसभावार नियुक्त किए गए अधिकारी व कर्मचारी अपने कक्षों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
आचार संहिता का होगा पूरी तरह से पालन
नामांकन को लेकर एडीएम राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सदर तहसील में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
एडीएम ने बताया कि कोविड काल को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा और प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार होंगे। नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर एएसपी पूर्णेंदु सिंह, एसडीएम सदर सुमित यादव, संजय शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।