फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Elderly people will get the facility to vote sitting at home

Barabanki News: बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी मतदान की सुविधा

Tue, 09 Apr 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Elderly people will get the facility to vote sitting at home
बाराबंकी। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा परेशानी से बचाने के लिए इस बार 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों व दिव्यांगजनों के लले घर बैठे मतदान की सुविधा मुहैया कराई है। इसके लिए बस फार्म 12 डी भरना होगा। यह कार्य संबंधित बीएलओ के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगलवार को नगर पालिका सभागार में उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद द्वारा स्वीप के अंतर्गत आयोजित वरिष्ठ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह में हिस्सेदारी कर रहे थे। कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए और लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर सभी को शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु मतदाता शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

आयोजक सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष रूप नारायण बैसवार ने भरोसा जताया कि युवा अधिकारियों के नेतृत्व में अवश्य ही इस बार चुनाव में बाराबंकी जिला मतदान में सिरमौर बनेगा। बीएसए संतोष कुमार देव पांडे ने जिला मजिस्ट्रेट एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी को स्मृति चिह्न प्रदान करने के साथ ही मौजूद कवियों को भी अंग वस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद कवि अजय प्रधान, प्रदीप महाजन, जितेंद्र जीतू, अनिल श्रीवास्तव लल्लू, संत कुमार अनाड़ी, बाबा गुरुचरण दास, गोपाल कृष्ण मिश्र, डॉ अंबरीश अंबर आदि ने अपनी कविताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता से जुड़ी जोशीली रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी श्वेता मिश्रा, एस पी सिंह, ओपी त्रिपाठी, सत्यदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed