फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   eight paddy buying center are baned

कम खरीद पर हटाए गए धान के आठ खरीद केंद्र

Fri, 30 Oct 2015 11:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
एक नवंबर से शुरू हो रही धान खरीद की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं धान खरीद केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है। लेकिन इस बार उन आठ केंद्रों को सूची से बाहर कर दिया गया है जिन केंद्रों ने पिछले साल लक्ष्य से काफी कम धान की खरीद की थी। ये आठों केंद्र पीसीएफ के हैं ।
विज्ञापन



इस वर्ष धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हो रही है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। धान खरीद केंद्रों की सूची भी लगभग फाइनल हो गई है जिले में 42 धान खरीद केंद्र खोले जाने हैं। लेकिन इस बार उन आठ क्रय केंद्रों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। जिन्होंने गत वर्ष धान खरीद काफी कम थी। ये सभी खरीद केंद्र पीसीएफ के हैं।
विज्ञापन


इनमें सदरपुर चौराहा केंद्र पर महज 63 क्विंटल ही धान की खरीद की गई थी। इसी प्रकार बडागांव क्रय केंद्र पर 170 क्विंटल, महमूदाबाद क्रय केंद्र पर महज 10 क्विंटल, सरायं बरई क्रय केंद्र पर 40 क्विंट, मथुरानगर क्रय केंद्र पर 158 क्विंटल, धामापुर क्रय केंद्र पर 134 क्विंटल, टेराकला क्रय केंद्र पर 220 क्विंटल और छंदवल क्रय केंद्र पर 417 क्विंटल धान की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लक्ष्मनपुर क्रय केंद्र पर एक दाना धान का नहीं खरीदा गया था। यहां पर तैनात केंद्र प्रभारियों ने धान खरीद में जमकर लापरवाही बरती थी। जिस पर इनसे जवाब तलब भी किया गया था। इनकी खराब प्रगति का देखते हुए इस बार इन क्रय केंद्रों को सूची में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed