फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   education

एक लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में नहीं पहुंची रकम

Thu, 03 Mar 2022 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
education
बाराबंकी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है मगर जिले में कक्षा एक से 8 तक के एक लाख नौनिहालों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा व स्कूली बैग खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के खाते में अभी तक रकम नहीं भेजी जा सकी है। इनमें परिषदीय विद्यालयों के अलावा सहायता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विभाग की माने तो करीब 10 हजार बच्चों का मामला जिले स्तर पर तो करीब 90 हजार बच्चों के अभिभावकों को रकम भेजे जाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर लंबित है। जिस पर काम चल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो स्वेटर का पैसा आने का इंतजार किया जा रहा है। इस व्यवस्था पर अभिभावक भी दंग हैं।
विज्ञापन

शासन ने कक्षा एक से 8 तक संचालित परिषदीय विद्यालयों के अलावा सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग आदि की रकम सीधे अभिभावकों के खाते में देने का प्रावधान किया था। इसके बाद स्कूलों में अभिभावकों के बैंक खाता और आधार नंबर मांगे गए थे। यह प्रक्रिया इसी शिक्षा सत्र में शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बच्चे के लिए 1100 रुपये निर्धारित किए गए थे। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने 30 सितंबर 2021 की छात्र संख्या के आधार पर 4 लाख 10 हजार 912 बच्चों के अभिभावकों को खाते में रकम देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इनमें कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों के अलावा सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चे भी शामिल हैं।
इनमें से अब तक 3 लाख 6381 बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम भेजे जाने का दावा विभाग कर रहा है। ऐसे में साफ जाहिर है कि अभी जिले के एक लाख से अधिक नौनिहालों की रकम भेजा जाना शेष है। विभाग का कहना है कि इनमें से केवल 10 हजार बच्चों का मामला जिले स्तर पर लंबित है क्योंकि इनमें संदिग्ध बच्चे के अलावा आधार या खाते में कोई गड़बड़ी के कारण पैसा नहीं भेजा जा सका है।

जिसे अपडेट किया जा रहा है। जबकि बाकी 90 हजार बच्चों को लेकर शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। यह विडंबना है कि मार्च का महीना चल रहा है। ठंड का मौसम बीत चुका है मगर भारी संख्या में नौनिहालों को राशि मिलना शेष है। बीएसए अजय कुमार सिंह कहते हैं कि खातों में रकम भेजे जाने को लेकर तेजी से काम चल रहा है। जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। जल्द ही सभी के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed