{"_id":"61d0a855f114892ce342037f","slug":"e-shram-card-barabanki-news-lko611544473","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-श्रम कार्ड योजना: 7.80 लाख श्रमिकों के खाते में सोमवार को पहुंचेगी 1000 रुपये की धनराशि, बाकी को दूसरे चरण में देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-श्रम कार्ड योजना: 7.80 लाख श्रमिकों के खाते में सोमवार को पहुंचेगी 1000 रुपये की धनराशि, बाकी को दूसरे चरण में देने की तैयारी
Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बाराबांकी
अमर उजाला ब्यूरो, बाराबांकी
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
सार
25 दिसंबर तक जिले में 7 लाख 80 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। पहले चरण में इन्हीं लाभार्थियों को राशि देने की तैयारी की गई है। जबकि अन्य लाभार्थियों को दूसरे चरण में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी में ई-श्रम कार्ड योजना के तहत 25 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वाले जिले के 7 लाख 80 हजार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के खातों में तीन जनवरी को एक-एक हजार रुपये की राशि पहुंचेगी। वैसे 31 दिसंबर तक लगभग सवा 12 लाख लोगों ने पंजीकरण कराकर ई-श्रम कार्ड बनवाया है। शेष को दूसरे चरण में भरण पोषण भत्ता का लाभ देने की तैयारी है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से ई-श्रम कार्ड योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के ई-श्रम कार्डधारकों को इसका लाभ दिया जाएगा। लाभार्थी को प्रतिमाह पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। यह राशि उन्हें भरण पोषण भत्ते के रूप में मिलेगी। श्रम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक जिले में सवा 12 लाख लोगों ने आवेदन किए हैं। जिन्होंने अपना ई-श्रम कार्ड बनवाया है।
विज्ञापन
पहले चरण में 25 दिसंबर तक पंजीकरण करने वाले लोगों को इसकी पहली किस्त तीन जनवरी को दी जाएगी। सीधे उनके खातों में दो माह का भत्ता एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। 25 दिसंबर तक जिले में 7 लाख 80 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। पहले चरण में इन्हीं लाभार्थियों को राशि देने की तैयारी की गई है। जबकि अन्य लाभार्थियों को दूसरे चरण में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
शिक्षित युवाओं ने भी कराए पंजीकरण
सरकार के भरण पोषण भत्ते के साथ अन्य लाभ पाने के लिए भारी संख्या में शिक्षित युवाओं ने भी पंजीकरण कराया है। इन युवाओं में हाईस्कूल, इंटर, बीए, बीएससी, बीकॉम व इसके आगे उच्च दर्जे तक के शिक्षित लोग शामिल हैं। इन सभी ने अपने को बेरोजगार बताते हुए आवेदन किया। इसके चलते श्रमिकों के नाम से चली इस योजना में पंजीकरण कराने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई है। शासन से जो पत्र मिला है उसके अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा तीन जनवरी को भरण पोषण भत्ते की पहली किस्त खातों में भेजी जाएगी। इसमें 25 दिसंबर तक पंजीकृत करीब 7.80 लाख श्रमिकों को लाभ मिलेगा। -मयंक सिंह, सहायक श्रमायुक्त