{"_id":"6740f63fcfa132282c0ef5d4","slug":"due-to-lack-of-registration-revenue-of-rs-6-crores-has-been-lost-till-now-barabanki-news-c-315-1-brp1005-128509-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रजिस्ट्री न होने से अब तक छह करोड़ के राजस्व की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रजिस्ट्री न होने से अब तक छह करोड़ के राजस्व की चपत
Sat, 23 Nov 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी /फतेहपुर (बाराबंकी)। रजिस्ट्री दफ्तर के स्थानांतरण को लेकर आंदोलित अधिवक्ता ने शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन कर निबंधन काम ठप रखा। रजिस्ट्री आफिस अधिवक्ताओं के कार्य न करने से रजिस्ट्री आफिस में सन्नाटा पसरा रहा। भू संपत्तियों का निबंधन न होने से अब तक करीब छह करोड़ रुपये राजस्व की चपत लगने का अनुमान है। फतेहपुर में भी रजिस्ट्री दफ्तर कचेहरी परिसर से बाईपास रोड पर बनाए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां दो दिन में करीब 50 लाख का राजस्व के नुकसान का अनुमान है। खरीदी गई भू संपत्ति का निबंधन कराने वालों को भी मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा।
नवाबगंज तहसील के उप निबंधक कार्यालय स्थानांतरण को लेकर शुक्रवार को भी वकीलों ने विरोध जताया और रजिस्ट्री संबंधित कोई कार्य नहीं होने दिया। सब रजिस्ट्रार हरीश चतुर्वेदी ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है, यथा संभव समाधान किया जाएगा। जिला बार अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई का कहना है कि एक बीच का रास्ता निकाल कर प्रशासन को अवगत कराया गया है। भरोसा जताया कि जल्दी प्रशासन इस परेशानी के निस्तारण का समाधान निकालेगा।
उधर, फतेहपुर में शुक्रवार को तहसील परिसर के दोनों मुख्य द्वार व रजिस्ट्री दफ्तर में वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा और बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम के बीच हुई वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला। अध्यक्ष ने कहा कि जब तक लिखित रूप से नहीं दिया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बीते दो दिनों में करीब 50 लाख का राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। हड़ताल के चलते फारियादियों को मायूस होकर लौटना पडा। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र पाल, राजीव नयन तिवारी, ओम प्रकाश, गणेश शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।