फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dr. Sarvepalli Radhakrishnan's birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

Sun, 05 Sep 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan's birth anniversary celebrated with pomp
बाराबंकी। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रशस्त्रि पत्र व पुरस्कार पाकर शिक्षक काफी अभिभूत दिखे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन अयोध्या हाईवे पर स्थित लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का दीप स्तंभ है जो ज्ञान के पुंज से हर वर्ग को आलोकित करता है। बिना किसी अपेक्षा के नींव के पत्थर की भांति अपने विद्यार्थियों के जीवन के भवन को उत्कृष्ट ऊंचाई देने का काम शिक्षक करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति की। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में आरएस धीमान, अशोक त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, मो. एहरार, डीपी तिवारी, रेखा मिश्रा, गुरुदयाल, दीपमाला, अंशुमान, डॉ. राम सिंह, कमलेश तिवारी व वीके यादव आदि शामिल हैं। इस मौके पर डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा व नीता अवस्थी आदि मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू मेमोरिल पीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विधायक शरद अवस्थी व प्राचार्य डॉ. रामशंकर यादव से सम्मान पाकर शिक्षक काफी गौरवान्वित दिखे। इस मौके पर डॉ. गीता मेहरा, डॉ. सीके मिश्र, डॉ. डीएन वर्मा, डॉ. कौशलेंद्र कुमार व चीफ प्राक्टर डॉ. शार्दुल विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सचिव उमाशंकर वर्मा के संयोजन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति शिव मोहन सिंह ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमारी, डॉ. आरडी यादव व धीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा शहर के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में प्रधानाचार्य राम किशोर शुक्ल ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्रतिवर्ष की भांति सम्मानित किया गया।
रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज बडेल के प्रबंधक विकास यादव ने शिक्षकों को सम्मानित किया। नगर के मोहल्ला रसूलपुर के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह व सभासद मनोज गुप्ता ने विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक मीना वर्मा के सहयोग से पौधरोपण किया। शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विधायक शरद कुमार अवस्थी व नोडल प्रधानाचार्य दीपक यादव ने शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को सम्मानित किया। अनुदेशक संदीप वर्मा, आशुतोष प्रताप सिंह, राजकुमार वर्मा, अनुराग शेखर व अर्पित गुप्ता को प्रशस्तिपत्र व उपहार के रूप में सम्मान मिला तो वे काफी खुश दिखे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शंकर शुक्ल ने किया।
कोटवाधाम क्षेत्र में भक्तदलगजन इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपक सिंह द्वारा शिक्षकों का सम्मान व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार विनय दास रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कवि प्रेम दास ने मां सरस्वती की वंदना से की। यहां सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एकनाथमणि त्रिपाठी, पूर्णमासी वर्मा व महेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। संचालन कवि अल्हड़ गोंडवी ने किया।
वहीं रामसनेहीघाट में सरस्वती विद्या मंदिर सुमेरगंज में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सतीश कुमार शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव रहे।
मुख्य अतिथि ने न्याय पंचायत से स्तर के उत्कृष्ट शिक्षक दूलमदास, मनोज कुमारी, संध्या शुक्ला, आरती साहू, रंजना कुमारी, आयुष तिवारी, नरेंद्र भार्ग, शिवशंकर, सोमिल, शिवेंद्र प्रताप, श्रुति शुक्ल, अशोक तिवारी, शीला, सुभाष तिवारी, गंगा शरण, दुर्गेश, अतुल गुप्ता, अरुण कुमार, इंद्र कुमार मौर्य, अखिल सिंह, मनोज कुमार को अंगवस्त्र प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ संजय शुक्ला, डॉ. नरेन्द्र प्रकाश मिश्र, श्रीश चतुर्वेदी व शैलेन्द्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का पोर्ट्रेट रंगोली के माध्यम से चित्रकला विभाग पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बनाकर लोगों को शुभकामनायें दीं। प्रबंधक विपिन राठौर व प्राचार्य डॉ. अतुल आशुतोष ने इस चित्र का अनावरण कर शिक्षक व शिक्षिकाओं को बधाई दी। चित्रकला विभाग के प्रवक्ता विनोद सिंह राजकुमार ने छात्रों के साथ मिलकर रंगोली बनाई।

वहीं राजकीय पालीटेक्निक में जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूर्ण दूबे ने शिक्षकों को सम्मानित किया। जिले के पांच पालीटेक्निक संस्थान में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विवेक श्रीवास्तव, अखिलेश चतुर्वेदी, अनुराग रावत, राकेश कुमार व डॉ. संगीता सागर को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राखी सैनी ने सभी को बधाई दी। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर के कला शिक्षक कृत वर्मा को बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने अपने आवास पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed