{"_id":"6926048488bfc0d1800e9449","slug":"doctors-vip-duty-stalls-opd-leaves-patients-disappointed-barabanki-news-c-315-1-slko1014-152632-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डॉक्टरों की वीआईपी ड्यूटी से ओपीडी ठप, मरीज निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डॉक्टरों की वीआईपी ड्यूटी से ओपीडी ठप, मरीज निराश
Wed, 26 Nov 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को इलाज के लिए आए मरीज पूरे दिन परेशान रहे। जिन डॉक्टरों को दिखाने के लिए वे दूर-दराज से आए थे, उनके कक्ष बंद मिले। ओपीडी में घंटों इंतजार के बाद जब डॉक्टर नहीं आए, तो मरीजों को जानकारी मिली कि डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी के कारण अयोध्या गए हैं और उन्हें अगले दिन आने को कहा गया। इससे कई मरीज बिना दवा और जांच कराए ही लौटने को मजबूर हुए।
मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1,429 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम व बुखार के 483, पेट दर्द के 297, बदन दर्द के 283, त्वचा रोग के 325, नेत्र रोग के 155, हड्डी रोग के 230, सांस रोग के 107 मरीज ओपीडी में पहुंचे थे। रामचंद्र, हौसिला प्रसाद, गिरधारी और परवेज जैसे मरीजों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था और वे उसी डॉक्टर को दिखाने आए थे जिनका इलाज चल रहा था। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कक्ष नहीं खुला और बाद में पता चला कि डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी में गए हैं।
सुधीर, सौरभ, सीमा और रामपाल ने बताया कि डॉक्टर न मिलने की वजह से वे बिना इलाज के ही वापस लौट गए। उनकी जांचें भी नहीं हो पाईं, क्योंकि जब वे जांच के लिए पहुंचे तो बताया गया कि समय निकल गया है और जांच अगले दिन ही हो पाएगी। सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि अस्पताल के पांच डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी में गए हैं। मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए कई अन्य डॉक्टर ओपीडी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स
दूसरे दिन भी नहीं हुए अल्ट्रासाउंड
जिला महिला अस्पताल में सीएमएस के अवकाश पर होने की वजह से दूसरे दिन भी प्रसूताओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। जिसकी वजह से कई प्रसूताओं को मंगलवार को भी निराश होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से पिछले तीन माह से अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं हो पा रही है।