फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   District Panchayat polls leading luminaries from the beginning

जिला पंचायत चुनाव : शुरुआत से बढ़त बनाए रहे दिग्गज

Mon, 02 Nov 2015 12:04 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के 58 पदों के लिए मतगणना जैसे जैसे आगे बढ़ती जा रही थी। वैसे वैसे आगे रहने वाले प्रत्याशियों के चेहरे की चमक बढ़ती जा रही थी। मतगणना धीमी होने के कारण जिला पंचायत सदस्य पद का एक भी परिणाम देररात तक नहीं घोषित किया जा सका था लेकिन रूझानों पर नजर डाले तो कई दिग्गज हावी        दिखाई दिए। वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री के भाई और सदर विधायक के भाई की पत्नी अपने प्रतिद्वंदियों से काफी बढ़त बना चुकी थी। वहीं सिद्घौर प्रथम से चुनाव लड़ रहे जैदपुर विधायक के पुत्र भी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई दिग्गज भी अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे चल रहे थे।
विज्ञापन



हरख प्रथम से चुनाव लड़ रही मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष शीला सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विश्वनाथ से दो हजार मतों आगे चल रही हैं। हैदरगढ़ तृतीय से चुनाव लड रहे कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के भाई अशोक सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जावेद से एक हजार वोट आगे चल रहे हैं। जैदपुर विधायक रामगोपाल  के पुत्र कृष्ण कुमार सिद्घौर प्रथम से 900 वोट आगे चल रहे हैं। बंकी द्वितीय से चुनाव लड रही सदर विधायक सुरेश यादव के भाई धर्मेन्द्र की पत्नी राजवंती यादव करीब तीन हजार मतों से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन



हैदरगढ़ प्रथम से चुनाव लड रही पूर्व ब्लॉक रानी कन्नौजिया अपनी प्रतिद्वंदी ननकई रावत से 1800 मतों से आगे चल रही हैं। इसी तरह सूरतगंज चतुर्थ से चुनाव लड रहे भाकियू के प्रांतीय सचिव मुकेश सिंह जहां आगे चल रहे हैं वही देवा चतुर्थ से चुनाव लड़ रही इनकी पत्नी विजय लक्ष्मी को बिंदुमती वर्मा से कड़ी टक्कर मिल रही है। देवा तृतीय से चुनाव लड रही बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम की पत्नी कमला गौतम आगे चल रही हैं। देवां प्रथम से मीना वर्मा और देवा द्घितीय से धर्मेन्द्र यादव आगे चले रहे हैं। हरख द्घितीय से सुमन वर्मा और तृतीय से पुष्पा देवी आगे चल रही हैं। मसौली प्रथम से शकील सिद्दीकी, द्वितीय से डॉ. उमाशरण वर्मा, तृतीय से मो. मोहसिन, चतुर्थ से कांती सिंह आगे चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निंदूरा प्रथम से राजेन्द्र रावत, द्वितीय से विमल गौतम, तृतीय से नीलम कुमारी चतुर्थ से सगीर उस्मानी और पंचम से कैलाश यादव आगे चले रहे हैं। फतेहपुर प्रथम से मालती देवी, द्वितीय से संजय यादव, तृतीय से अनुपमा देवी, चतुर्थ से सजीन फातिमा, चतुर्थ से गीता वर्मा आगे चल रही हैं। इसी प्रकार सूरतगंज प्रथम से भानू प्रताप सिंह, द्वितीय से प्रभात कुमार, तृतीय से पार्वती देवी और चतुर्थ से अरूण कुमार आगे चल रहे हैं।


रामनगर प्रथम से चन्द्रदेव सिंह, द्वितीय से देवीशरन, तृतीय से कैलाश बख्श और चतुर्थ से डॉ. शिवमगन आगे चल रहे हैं। पूरेडलई प्रथम से पौरुष सिंह द्वितीय से राम कैलाश, तृतीय से डॉ. जगप्रसाद आगे चल रहे हैं। बनीकोडर प्रथम से अभय शंकर, द्वितीय से पुष्पा रावत, तृतीय से डॉ. देवेन्द्र कुमार, चतुर्थ से बिन्नू जायसवाल और पंचम से कुसुम लता वर्मा आगे चल रही हैं।

इसी प्रकार हैदरगढ़ द्वितीय से धीरज यादव और चतुर्थ से गिरजा प्रसाद आगे चल रहे हैं। त्रिवेदीगंज प्रथम से शशि प्रभा जायसवाल, द्वितीय से शशि वर्मा, तृतीय से अनुपमा पटेल आगे चल रही हैं। सिद्घौर द्वितीय से ज्ञानवती, तृतीय से बिन्द्रा प्रसाद, चतुर्थ से सतीश शर्मा और पंचम से रामचन्द्र आगे चल रहे हैं। सिरौलीगौपुर प्रथम से शशि वर्मा, द्वितीय से मो. नसीम, तृतीय से राम मनोहर और चतुर्थ से हाजी मुश्ताक आगे चल रहे हैं। दरियाबाद प्रथम से , द्वितीय, तृृतीय और चतुर्थ से इसी प्रकार बंकी प्रथम और तृतीय से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed