फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   DIG will investigate the lemon case

डीआईजी करेंगे नींबू मामले की जांच

Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
DIG will investigate the lemon case
बाराबंकी। जिला जेल में नींबू खरीद का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। तीन महीने में 36 क्विंटल नींबू बंदियों को खिलाने की खबर पर डीजी जेल आनंद कुमार ने पूरे मामले की जांच डीआईजी जेल को सौंप दी है। यही नहीं, अब यहां के अलावा सभी जेलों में नींबू खरीद के मामले खंगाले जाने लगे हैं। डीआईजी मुख्यालय संजीव त्रिपाठी को इस पूरे मामले की सच्चाई के लिए बाराबंकी भेजा गया है। डीआईजी की रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने बाराबंकी जेल में महंगे नींबू की खपत को लेकर खबर प्रकाशित की थी। बाराबंकी जेल में इस वर्ष शुरुआती तीन महीने में औसतन 40 किलो नींबू की खपत प्रतिदिन दिखाई गई, जब नींबू की कीमत आसमान छू रही थी। यानी हर दिन केवल नींबू पर आठ हजार रुपये खर्च किए गए। तीन महीनों में सात लाख रुपये से अधिक की केवल नींबू की खरीद की गई। जब नींबू की कीमत कम हुई तो जेल में इसकी खपत भी लगभग खत्म हो गई। अब इस पूरे मामले की जांच डीआईजी जेल मुख्यालय संजीव त्रिपाठी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला कारागार में नींबू खरीद में गड़बड़ी का मामला तो एक बानगी भर है। यहां तो हर तरफ अंधेरगर्दी व वसूली का खेल चल रहा है। कैंटीन में जहां दो से तीन गुना रेट पर बंदियों को सामान मिलता है, वहीं खाना भी मानक के अनुरूप नहीं दिया जाता है। इसी साल के जनवरी, फरवरी व मार्च में जेल से रिहा होने वाले कोठी, हैदरगढ़, सुबेहा व रामनगर इलाके के कुछ बंदियों ने बताया कि वे करीब एक-दो माह जेल में रहे और फरवरी के आखिरी सप्ताह में उनकी जमानत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने बताया कि उन्हें एक भी दिन नींबू नहीं दिया गया। रिहा होने वाले बंदियों ने यह भी बताया कि जेल के अंदर दो लंबरदार हैं जो बंदियों से वसूली का काम करते है। बताया जाता है कि ये लंबरदार जेल अफसरों के काफी खास हैं जिसके चलते इनसे किसी को बोलने की भी हिम्मत नहीं होती है। जेल के अंदर हाता व मोलहजा करवाने के नाम पर बंदियों का जमकर उत्पीड़न कर उनसे वसूली की जाती है।
बताया कि इसके साथ ही एक बार टेलीफोन से बात कराने के नाम पर भी दो सौ रुपये तक की वसूली की जाती है। यही नहीं यदि कोई बंदी बीमार होता है तो उसका इलाज कराने में भी घोर लापरवाही बरती जाती है। ऐसे में अफसरों की जांच के बाद यहां तैनात कइयों की गर्दन भी नप सकती है।
जिला कारागार में जिससे सब्जी व अन्य सामान खरीदा जाता है, अब इस जांच में वह भी जद में आ सकता है क्योंकि नींबू खरीद में बाकायदा बिल लगा होगा, इसके बाद ही भुगतान किया गया होगा। ऐसे में जांच अधिकारी जब प्रत्येक बिंदुुु की जांच करेगा तो बंदियों से लेकर कर्मचारी व अधिकारियों से भी सवाल-जवाब होना तय माना जा रहा है।

बाराबंकी जिला जेल में नीबू खरीद में गड़बड़ी का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
-आनंद कुमार, डीजी जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed