फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   didn't see the ramajaan moon

नहीं दिखा रमजान का चांद

Wed, 17 Jun 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 17 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। खुदा की विशेष इबादत का रमजान पाक व मुकद्दस महीना रोजेदारों के लिए है। यह माह गुनाहाें की माफी व खुदा को खुश कर उसकी नेमतों को हासिल करने का मौका लेकर आता है। इबादत के जरिए अपने अल्लाह के करीब होने के इस पाक महीने में रोजेदार रोजा रखते हैं। चांद दिखने के बाद मसजिदों में इबादत व तिलावत के साथ नमाज-ए-तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा। माह-ए-रमजान के चांद को दीदार के लिए बुधवार शाम छतों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। लेकिन चांद का दीदार नहीं हो सका।

सहरी की खास डिश है सूतफेनी

रमजान के मुबारक मौके पर रोजेदार सहरी में सूतफेनी व दूध का स्वाद लेने से नहीं चूकते। सिंवई के लच्छे को दूध में भिगो कर खाने का अपना ही मजा है। रमजान में लोग घरोें में सिंवई के लच्छे यानी सूत फेनी को दूध के साथ इस्तेमाल करते हैं। बाजारों में भी सूतफेनी के स्टाल सज गए हैं। इसके अलावा खजूर की बात ही कुछ और है। बाजार में तरह-तरह के खजूर के स्टाल सजना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि रमजान को लेकर विद्युत आपूर्ति शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। शाम 6 बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली कटौती नहीं की जाएगी। दिन का रोस्टर पूर्ववत रहेगा। यानी सुबह सात बजे कटौती की जाएगी और साढे़ दस बजे बिजली आएगी। इसके बाद शाम तीन बजे कटौती होगी जो शाम छह बजे आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा सहरी व अफतारी से आधा घंटा पूर्व ही पानी की सप्लाई देने की व्यवस्था की गई है। मसजिदों के आसपास व मसजिद जाने वाले मार्ग की साफ सफाई करा दी गई है। मसजिद के आसपास स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करा दिया गया है। आज ही (बुधवार) बैठक कर कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि जरूरत के समय लाइट बुझी न मिले। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को प्रतिदिन रास्तों आदि की सफाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

- एसके सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद

रमजान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन साफ सफाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा बिजली पानी आपूर्ति व्यवस्था का ख्याल रखने को कहा गया है। सभी थानों व एसडीएम को मीटिंग कर शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

- पीपी पाल, अपर जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed