फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhan khareed

बिचौलिए नियम विपरीत तौल का बनाते हैं दबाव

Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुदामा पांडेय ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि धान खरीद केंद्रों पर बिचौलिए पूरी तरह से हावी होते जा रहे हैं। ये नियम विपरीत धान की तौल कराने का दबाव बनाते हैं। इनकी बात न मानने पर अराजक स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं जिससे कार्मिकों में असहज परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में लिखा है कि 16 नवंबर को बाराबंकी मंडी स्थित पीसीएफ केंद्र पर तैनात राजेश की तबियत खराब होने के कारण मंजीठा में तैनात कार्मिक अंकित वर्मा को वहां पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर तौल कराने के लिए भेजा गया। ताकि किसानों को असुुविधा न हो और धान की तौल होती रहे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बिचौलिए अराजकतत्वों की सह पर सत्ता पक्ष के कुछ नेता आए और कार्मिकों व अधिकारियों से अभद्रता की तथा गलत तथ्यों के आधार अपने प्रभाव का प्रयोग करते हुए कार्मिक अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। इससे जिले के सभी कार्मिकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने मांग की ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और दर्ज प्राथमिक को निरस्त कराने के साथ ही क्रय केंद्रों पर समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए जिससे धान की तौल सुचारु रुप से की जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed