फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dhan khareed

धान खरीद में पकड़ी गड़बड़ी, प्रभारी से जवाब तलब

Thu, 07 Jan 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
बाराबंकी। बदोसरायं क्रय केंद्र पर धान की तौल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही थी। दस्तावेजों में खामियां होने तथा धान की गुणवत्ता काफी खराब होने के बाद भी धान तौला जा रहा था। जिला विपणन अधिकारी के निरीक्षण में इस बात का खुलासा होने के बाद उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को वह बदोसरायं स्थित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि यहां पर जो धान तौला जा रहा था उसकी गुणवत्ता काफी खराब थी और उसमें घुन लगा हुआ था। इसके अलावा धान को अच्छी तरीके से साफ नहीं किया गया था जिससे उसमें फरहा की मात्रा काफी ज्यादा थी।
विज्ञापन

जब दस्तावेजों की जांच की गई तो जिस महिला के दस्तावेजों पर धान की तौल की जा रही थी उसमें पति की जगह उसके पुत्र का नाम दर्ज था, इसकी जांच तक नहीं की गई। वहीं आधार कार्ड से मिलान किए बिना ही धान की तौल कराई जा रही थी। जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र पर मौजूद प्रभारी तेजभान द्वारा धान खरीद में जमकर लापरवाही बरती जा रही है और मानकों को दरकिनार कर धान की तौल कराई जा रही है। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जवाब संतोषजनक न होने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बुढ़वल स्थित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर दस्तावेजों में कई प्रकार की खामियां पाई गई है जिस पर केंद्र प्रभारी को कार्य शैली में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम से वार्ता के बाद किसानों खत्म किया अनशन
सफदरगंज स्थित मंडी में संचालित विपणन शाखा के धान खरीद केंद्र पर जमकर मनमानी की जा रही थी। इसका आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के बैनर तले किसान पिछले तीन दिन अनशन पर बैठे थे। बुधवार को एडीएम, एसडीएम फतेहपुर और जिला विपणन अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और अनशन पर बैठे किसानों से वार्ता कर उनका अनशन समाप्त कराया।
अनशन पर बैठे संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने एडीएम संदीप गुप्ता को बताया कि यहां पर तैनात केंद्र प्रभारी पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं। महीनों से किसान धान लदी ट्रॉलियां लिए खड़ा है लेकिन उसका धान नहीं तौला जा रहा है। आरोप लगाया कि जबकि बिचौलियों और व्यापारियों का धान यहां पर आसानी से तौला जा रहा है। जिस पर एडीएम ने किसानों से वार्ता की और उनकी समस्या का निराकरण कराए जाने का आश्वासन देकर जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

वहीं केंद्र पर मौजूद प्रभारी पवन अग्रहरि को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को टोकन जारी कर नियमानुसार धान की तौल कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम फतेहपुर पंकज सिंह, जिला विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed