फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   development

दो करोड़ से होगा चार पर्यटन स्थलों का विकास, एक करोड़ मिले

Fri, 26 Feb 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
development
बाराबंकी। जिले के चार धार्मिक स्थलों को संवारने के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराएंगे। प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग को प्रथम किस्त के रुप में एक करोड़ रुपये की राशि जारी की है। कुर्सी, रामनगर, दरियाबाद और हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शामिल चार धार्मिक स्थलों पर निर्माण कार्य अगले माह से शुरू होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत कुुर्सी विधानसभा क्षेत्र के बाबा साहब मंदिर बेलहरा में 49 लाख 85 हजार, रामनगर के प्रसिद्ध महादेवा मंदिर में 49 लाख 85 हजार तो दरियाबाद के नाथ बाबा मंदिर में 49 लाख 90 हजार और हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कालेदेव बाबा धार्मिक स्थल को 49 लाख 82 हजार रुपये की लागत से पर्यटक स्थल के रूप में संवारा जाएगा।
विज्ञापन

इन चारों धार्मिक स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सरकार ने पहली किस्त के रुप में एक करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। पर्यटक स्थल के रूप में इन धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए होने वाले निर्माण कार्य का जिम्मा चयनित कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्टस कॉरपोरेशन लिमिटेड को दिया गया है। अगले माह से एक साथ चारों स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी में चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए पर्यटन विभाग को पहली किस्त के रुप में एक करोड़ रुपये की राशि मिली है। जल्द ही आगे की कार्रवाई पूरी कराते हुए अगले माह से निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। चारों स्थलों पर दो करोड़ रुपये से कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।
-राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अयोध्या मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed