फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Deva Mela divided into five zones and 23 sectors

Barabanki News: पांच जोन और 23 सेक्टरों में बंटा देवा मेला

Tue, 07 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 07 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Deva Mela divided into five zones and 23 sectors
बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर लगने वाला ऐतिहासिक देवा मेला इस बार न सिर्फ आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी ऐतिहासिक होगा। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए 100 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही ड्रोन की संख्या एक से पांच बढ़ा दी है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के लिए करीब 2050 पुलिसकर्मी पूरे मेला क्षेत्र में तैनात किए जा रहे हैं। इस बार मेला आठ अक्तूबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन



एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस बार एक नहीं बल्कि पांच ड्रोन लगातार मेले की निगरानी करेंगे। मेले को पांच जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक इंस्पेक्टर को दी गई है, जबकि सभी सेक्टरों में सब-इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। मुख्य सड़कों और मनोरंजन गली जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। देवा मेला विशाल भूभाग में फैलता है, जहां हजारों दुकानों और मनोरंजन साधनों के बीच लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसलिए 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



संभावित भीड़ को देखते हुए एटीएस (एंटी टेरर स्क्वॉड) को भी सतर्क किया गया है, हालांकि इसकी गतिविधियों का खुलासा सार्वजनिक रूप से नहीं किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए अलग महिला दस्ता बनाया गया है। साथ ही मेले में बिना वर्दी के पुलिसकर्मी भी भीड़ में मुस्तैद रहेंगे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


...........................

10 अक्तूबर को होगा अवकाश
देवा मेला 10 दिन तक चलता र्है। परंपरा रही है कि एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने इस बार 10 अक्तूबर को देवा मेला का अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed