{"_id":"674ffd41a0ea5943b90bfaee","slug":"demonstration-of-saints-and-sages-took-to-the-streets-to-protest-against-violence-barabanki-news-c-315-1-brp1007-129128-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे साधु-संतों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे साधु-संतों का प्रदर्शन
Wed, 04 Dec 2024 12:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रति जारी हिंसा और इस्कॉन के संतों की गिरफ्तारी के विरोध में साधु संतों के साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सोमवार को उफान पर रहा। एकजुट लोगों ने इसके विरोध में धरना प्रदर्शन कर मार्च निकाला। अलग-अलग पंथों से आए संत महात्माओं ने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई।
जयश्री राम के घोष के साथ जीआईसी ऑडिटोरियम से पटेल तिराहे तक निकाले गए मार्च के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी ज्वांइट मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें प्रमुख तौर पर बांग्लादेश में हिन्दू समाज से जुड़े लोगों पर हो रहे हमलों की रोकथाम के लिए भारत सरकार को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने की मांग की गई।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में मंगलवार को हिंदू रक्षा समिति के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन का आयोजन योग गुरु स्वामी चेतनानंद की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सामाजिक समरसता मंच के संयोजक नरेंद्र, भंते सीत सागर महाराज, गायत्री परिवार के एपी शर्मा, यज्ञाचार्य अरविंद मिश्रा, स्वामी भास्करानंद, सरदार हरपाल सिंह समेत विभिन्न पंथों से आए साधु-संतों ने संबोधित करते हुए पूरे विश्व के हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। इसके बाद जय श्रीराम के जयघोष एवं धर्म ध्वजा लहराते हुए विरोध मार्च शुरू हुआ। इसमें शामिल हिंदू समाज के लोग हाथों में तख्ती लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। यात्रा लखपेड़ाबाग चौराहा होते हुए पटेल तिराहे पर पहुंची, जहां संतों ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट आर जगत साई को अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसमें हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों व उनके पवित्र पूजा स्थलों पर हो रहे हमले रोकने, इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास की तत्काल रिहाई सुनिश्चित कराने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में अमरजीत, इंद्रेश, बृजेश वैश्य, रामनाथ, जिलाध्यक्ष भाजपा अरविंद मौर्य, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, शरद अवस्थी, प्रियंका सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लखनऊ- अयोध्या मार्ग पर घंटों लगा जाम
फोटो- 21
विरोध मार्च में उमड़ी भीड़ के कारण लखनऊ अयोध्या मार्ग पर वाहन चालकों को घंटों जाम की स्थिति से जूझना पड़ा। मार्च के दौरान पूरे मार्ग पर ट्रैफिक का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। इसके चलते पटेल तिराहे के तीनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को हटाकर काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया।