{"_id":"69fa59188d6f5953fc093b9d","slug":"demand-to-secure-the-land-proposed-for-the-martyrs-memorial-site-barabanki-news-c-315-lu11010-166478-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शहीद स्मारक स्थल के लिए प्रस्तावित जमीन को सुरक्षित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शहीद स्मारक स्थल के लिए प्रस्तावित जमीन को सुरक्षित करने की मांग
Wed, 06 May 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के बड़ेल चौराहे के पास स्थित एक भूखंड को करीब 25 साल पहले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक चहलारी नरेश राजा बलभद्र सिंह के शहीद स्मारक निर्माण स्थल के लिए प्रस्तावित किया गया। इस भूखंड पर अब कुछ लोग कानूनी दांवपेंच से कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं। हालांकि दो चकबंदी होने के बावजूद खतौनी में अभी जमीन ग्राम पंचायत के नाम बंजर व परती में दर्ज है, जो अब नगर पालिका की संपत्ति है।
चहलारी नरेश बलभद्र सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष अजय सिंह गुरुजी ने डीएम को पत्र देकर सरकारी जमीन की तत्काल पैमाइश और बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि प्रस्तावित शहीद स्मारक स्थल बाराबंकी-हैदरगढ़ राजमार्ग के पास ग्राम-बड़ेल की सीमा पर स्थित बंजर-परती भूमि गाटा संख्या-1118, क्षेत्रफल 0.253 हेक्टेयर में है। यह भूमि तत्कालीन जिलाधिकारी प्रशांत त्रिवेदी के आदेश 15 जुलाई 1999 के तहत आरक्षित की गई थी। अजय सिंह का कहना है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कुछ लोग जमीन हड़पना चाहते हैं। तहसील नवाबगंज में एसडीएम न्यायिक के यहां एक वाद भी दाखिल किया है। जमीन की यथाशीघ्र पैमाइश कर बैरिकेडिंग कराए जाने की जरूरत है।
डीएम ईशान प्रताप सिंह के अनुसार, शहीद स्मारक के लिए प्रस्तावित जमीन को सुरक्षित करने की मांग की है, जिस पर जांच कर कार्रवाई के लिए एसडीएम न्यायिक को निर्देशित किया गया है।