फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Demand for fruits and dates increased during Ramadan

Barabanki News: रमजान में फल व खजूर की मांग बढ़ी

Wed, 25 Feb 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 25 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for fruits and dates increased during Ramadan
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के बदोसराय चौराहे पर एक दुकान मेंरखे खजुर।
सैदनपुर। रमजान की रौनक से सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के बाजारों में उत्साह लौट आया है। बदोसराय, मरकामऊ, पंजरौली और सैदनपुर सहित सभी बाजार गुलजार दिख रहे हैं। रोजेदार सुबह से ही इफ्तार और सहरी की खरीदारी में व्यस्त दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


फल और खजूर की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। रमजान में रोजे की शुरुआत सहरी से होती है और शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। मस्जिदों में नमाज और तरावीह के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। व्यापारी और खरीदार दोनों का मानना है कि रमजान आत्म-शुद्धि और संयम का पवित्र महीना है। इसलिए इफ्तार और सहरी में पौष्टिक चीजों को प्राथमिकता दी जा रही है। सेवई और घरेलू राशन की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आलोक ने बताया कि रमजान में खजूर की बिक्री सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ जाती है। सुकदी और ईरानी किस्म की खजूर सबसे ज्यादा बिक रही हैं। फल विक्रेता पिंटू के अनुसार सेब, केला, संतरा और अंगूर की मांग लगातार बढ़ रही है। सूखे मेवे के व्यापारी पंकज ने बताया कि बादाम और किशमिश की बिक्री भी अधिक हो रही है। लोग इफ्तार में पौष्टिक चीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सईद ने जानकारी दी कि रमजान को देखते हुए पहले से पर्याप्त फल और खजूर मंगाए गए हैं। इससे ग्राहकों को खरीदारी में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed