{"_id":"5f132cb68ebc3e9fa45f8559","slug":"death-barabanki-news-lko531364791","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगेस नेता के भाई ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगेस नेता के भाई ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। युवक कांग्रेस के एक नेता के छोटे भाई जफर अब्बास हेमू ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है।
शहर में देवा रोड पर लाइनपुरवा निवासी सिकन्दर अब्बास रिजवी यूथ कांग्रेस के प्रांतीय सचिव हैं। सिकन्दर अपने भाई जफर अब्बास हेमू, बाबर व अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह देर तक नहीं उठा तो एक भाई ने उसके कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी। इसके बाद भी जवाब न मिलने पर परिवारीजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो हेमू का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बताया कि सिकंदर अब्बास यूथ कांग्रेस के प्रांतीय सचिव है। उसके भाई के निधन पर शोक प्रकट किया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी की जा रही है।