{"_id":"670860f1029b16c19e002826","slug":"dead-body-of-businessman-missing-for-four-days-found-in-canal-barabanki-news-c-315-1-brp1006-126116-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चार दिन से लापता कारोबारी का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चार दिन से लापता कारोबारी का शव नहर में मिला
Fri, 11 Oct 2024 04:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद
त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मसौली में चार दिन से लापता कारोबारी का शव बृहस्पतिवार को नहर में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस छानबीन कर रही है।
मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बा निवासी विलास जायसवाल (40) कस्बे में इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान संचालित करते थे। परिजनों के अनुसार सात अक्तूबर को शाम सात बजे घर से घूमने के लिए निकले मगर लौटे नहीं। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश जारी थी।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र में ही शारदा सहायक नहर में हबीबपुर गांव के पास नहर में विलास का शव मिला। उनके छोटे भाई दिनेश ने बताया कि भइया घर के मुखिया और बहुत ही शांत स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। किसी से इनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। एक पुत्री शगुन (20) व दो पुत्र आर्यन (16) व हिमांशु (14) हैं। परिजनों में कोहराम मचा है। मसौली के एसएचओ यशकांत सिंह ने बताया कि कारोबारी डिप्रेशन में चल रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।